Amit Shah Punjab Visit: झोटा के परिवार को अमित शाह का भरोसा, कल आएगी सीबीआई टीम; 120 दिन में पूरी होगी जांच
{"_id":"6ad6f21302675bf1590583b4","slug":"amit-shah-punjab-visit-live-home-minister-meet-drug-victims-families-in-batala-mansa-dussehra-in-ludhiana-2026-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Punjab Visit: झोटा के परिवार को अमित शाह का भरोसा, कल आएगी सीबीआई टीम; 120 दिन में पूरी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 20 Oct 2026 05:15 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:15 PM IST
खास बातें
Amit Shah Punjab visit today live updates in hindi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे बटाला, संगरूर और मानसा में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। शाम को शाह लुधियाना में दशहरा उत्सव में हिस्सा लेंगे। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
परविंदर झोटा के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
04:52 PM, 20-Oct-2026
लुधियाना पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह लुधियाना पहुंच गए हैं।04:39 PM, 20-Oct-2026
पहले क्यों नहीं दुख साझा करने आए अमित शाह : मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि शाह पहले नशे के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों का दुख साझा करने क्यों नहीं आए। मान ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बढ़ने का आरोप लगाते हुए पूछा कि उस समय पंजाब को बचाने की चिंता क्यों नहीं हुई। उन्होंने शहीद किसानों के घर नहीं जाने पर भी गृह मंत्री से सवाल किया। मान ने कहा कि नशे की समस्या राजस्थान में सबसे ज्यादा है और हरियाणा गैंगस्टरों की नर्सरी बन गया है। उन्होंने पाकिस्तान से आने वाले नशे को रोकने और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने के लिए केंद्र की ओर से मदद नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
04:20 PM, 20-Oct-2026
आप-दा सरकार में नशा बेलगाम, विरोध करने वाले भी सुरक्षित नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद कहा कि पंजाब में आप-दा सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है। भगवंत मान सरकार में युवा नशे की भेंट चढ़ रहे हैं और इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश को नशामुक्त बनाने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने का संकल्प दोहराया।04:05 PM, 20-Oct-2026
25 मिनट चली मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 25 मिनट तक झोटा के पिता भीम सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात की। परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए उन्होंने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। परिवार की मांगों में झोटा के नाम पर स्मृति स्थल और ट्रॉमा सेंटर बनाना भी शामिल है। शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि सीबीआई टीम कल सुबह ही मानसा पहुंचेगी। 120 दिन में सीबीआई जांच पूरी कर रिपोर्ट देगी। सीएम के इस्तीफे की मांग पर शाह ने कहा कि ये मेरे हाथ में नहीं है। ये जनता का फैसला है।इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का एलान किया। यह फैसला परिवार की प्रमुख मांग के बाद आया। झोटा की 13 अक्तूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिवार और समर्थक न्याय की मांग कर रहे हैं।
03:27 PM, 20-Oct-2026
परविंदर झोटा के घर पहुंचे अमित शाह
अमित शाह परविंदर झोटा के घर पहुंच गए हैं।03:11 PM, 20-Oct-2026
झोटा के घर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता
मानसा में परविंदर झोटा के घर भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता परनीत कौर, सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल, बिक्रमजीत साहनी पहुंच गए हैं। मीडिया से बात करते हुए परनीत काैर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय नशा कम था, लेकिन अब आप सरकार में नशा बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि रोजाना नशे को लेकर पंजाब में घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के आदेशों पर ही झोटा मामले की सीबीआई जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:08 PM, 20-Oct-2026
गुलजार के परिवार को अमित शाह ने दिया भरोसा-जल्द न्याय दिलाएंगे
एक मां की आंखों में गहरे दर्द, और एक परिवार के टूटे हुए दिल के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक प्रतिज्ञा ने एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। शाह, जो गुलजार के घर गए थे, ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि इंसाफ दो-तीन महीनों में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ मिलने के बाद ही गुलजार के भोग पर शामिल होंगे।परिजनों ने बताया कि गृह मंत्री ने लगभग 20 मिनट तक एक-एक बात पर चर्चा की और आश्वासन दिया। उनकी मांग यही थी कि हमें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं है, हमारे मामले में सीबीआई की जांच हो। परिजनों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक अस्थियां प्रवाहित नहीं की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात की और उनके साथ हुए अत्याचार की पूरी जानकारी ली। कनोई के सनमदीप सिंह सुसाइड मामले में भी जानकारी दी गई ।
02:09 PM, 20-Oct-2026
संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंच गए हैं। उन्होंने गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की।01:59 PM, 20-Oct-2026
मानसा में सुरक्षा कड़ी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दाैरे से पहले पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। माैके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी और डिप्टी कमीशनर नवजोत कौर माैके पर मौजूद हैं।01:29 PM, 20-Oct-2026