फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Datia Election 2026: दतिया में 71.44% मतदान, 2023 से करीब नौ फीसदी कम पड़े वोट

Thu, 30 Jul 2026 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 07:51 PM IST
खास बातें

Datia Bypoll Election 2026 Live Updates in Hindi : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉक में आपका स्वागत है। दतिया में 30 जुलाई यानी आज मतदान हो गया। मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 71.44 % मतदान हुआ है। 

विज्ञापन
Datia Bypoll Election 2026 Live Voting Percentage BJP Vs Congress Updates in Hindi
दतिया उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:35 PM, 30-Jul-2026

छह बजे तक 71 प्रतिशत पार

दतिया में पांच बजे तक 68.78 फीसदी मतदान - फोटो : अमर उजाला
दतिया उपचुनाव में पूरे दिन मतदाताओं का उत्साह देखा गया। जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर 71.44 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। 2023 में यहां 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। बीते चुनाव से 8.76 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है।  
05:40 PM, 30-Jul-2026

पांच बजे तक 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

दतिया में तीन बजे तक 61.48 प्रतिशत मतदान हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला
दतिया में मतदान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शाम पांच बजे आए आंकड़ों के मुताबिक 68.78 प्रतिशत वोटर अपना मतदान कर चुके हैं। मतदान का समय 6 बजे तक है। इसके बाद जो लोग कतार में हैं, उन्हें भी वोटिंग कर सकेंगे। 
 
समय मतदान (%)
सुबह 9 बजे 12.94
सुबह 11 बजे 32.53
दोपहर 1 बजे 50.26
दोपहर 3 बजे 61.48

 
विज्ञापन
03:54 PM, 30-Jul-2026

दतिया में तीन बजे तक 61.48 प्रतिशत मतदान

दतिया में बढ़ता मतदान - फोटो : अमर उजाला
दतिया में मतदान का उत्साह बरकरार है। तीन बजे तक 61.48 प्रतिशत लोगों ने मतदान कर लिया था। मतदान 6 बजे तक होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार रिकॉर्ड मतदान होगा। 

दतिया  उपचुनाव में मतदान प्रतिशत
समय मतदान (%)
सुबह 9 बजे 12.94
सुबह 11 बजे 32.53
दोपहर 1 बजे 50.26
02:59 PM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: बसई के ग्राम लखनपुर में मतदान शुरू

विरोध के बाद मतदान शुरू। - फोटो : अमर उजाला

दतिया जिला प्रशासन की समझाइश के बाद बसई क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी। अब तक गांव में 30 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।

01:52 PM, 30-Jul-2026

दतिया: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

दतिया उपचुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने बड़ौनी स्थित एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
01:49 PM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: 'आयोग को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए'

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी शिकायत कर रहे हैं, तो चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। आदिवासी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों से जुड़े सभी मुद्दों को समझते हैं। आज हम इस विषय पर बैठकर चर्चा करेंगे कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 30-Jul-2026

 दतिया उपचुनाव: एक बजे तक 50.26 % मतदान हुआ

दतिया में एक बजे तक 50.26 % मतदान हुआ है। वहीं, तीन बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी आई है। जिनको समय पर ठीक किया गया। 
12:53 PM, 30-Jul-2026

दतिया: 'अच्छी वोटिंग की उम्मीद है'

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान करने के बाद मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मकसद भारतीय जनता पार्टी की जीत और दतिया का विकास है। इसीलिए 'कमल' का बटन दबाया गया। अच्छी वोटिंग की उम्मीद है। साथ ही कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है।

 
12:03 PM, 30-Jul-2026

Datiya By Election: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट

मतदान करते हुए भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
11:57 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 32.53% हुआ मतदान

दतिया उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.53% मतदान हुआ है। जबकि सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed