इंडिया ब्लॉक का धरना LIVE: कांग्रेस का एलान- कल देशभर में होगा प्रदर्शन; कहा- आज लोकतंत्र का काला दिन
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे। यह बैठक छह अक्तूबर को चुनाव आयोग की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च और प्रदर्शन के अगले दिन हुई। जंतर-मंतर के पास से राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...
लाइव अपडेट
कांग्रेस सांसद मल्लू रवि बोले- पुलिस हमारे साथ आतंकवादियों जैसा कर रही व्यवहार
विपक्षी गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा, "हमें कांग्रेस कार्यालय से संदेश मिला है कि सभी सांसद कल होने वाली प्रदर्शन रैलियों को जारी रखने के लिए दिल्ली में ही रहें। आज हम जंतर-मंतर तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके। अलग-अलग जगहों पर राहुल गांधी की गाड़ी और सभी सांसदों को रोक दिया गया। हमें वहां जाने से रोकने के लिए दबाव बनाया गया। आखिरकार शाम को राहुल गांधी को बाराखंभा पुलिस स्टेशन ले जाया गया और सभी सांसद उनसे मिलने के लिए वहां जाने की कोशिश कर रहे थे। गेट पर हमें अंदर जाने में करीब एक घंटे का समय लगा। पुलिस हमारे साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। वे राहुल गांधी के साथ ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह किसी आतंकवादी संगठन के नेता हों। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। यह सरकार विपक्ष के नेता के साथ भी इस तरह का व्यवहार कर रही है। तो आम नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करेगी? मोदी जी दो तरह के नागरिक बना रहे हैं- एक, जिनके पास वोट देने का अधिकार है और दूसरे, जिनके पास यह अधिकार नहीं है। इससे देश में काफी आंतरिक संघर्ष पैदा होगा। लोगों में असंतोष बढ़ेगा और इससे देश में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होगी। मतदान का अधिकार लोकतंत्र का मूल आधार है। इसलिए लोकतंत्र और मतदान के अधिकार को बचाना जरूरी है। राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने 'वोट चोरी' रोकने की पहल की, लेकिन अब हर कोई जानता है कि भाजपा सरकार गरीबों, एससी, एसटी, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी मजदूरों के वोट कैसे छीन रही है।"कांग्रेस का कल देशभर में हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं से काला दिवस मनाने की अपील
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं पार कर दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। उन्हें रोक दिया गया और उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया। हमारे नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ बर्बरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया गया, उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया। कांग्रेस आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" घोषित करती है। सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को निर्देश दिया जाता है कि वे कल, गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 को राज्य, जिला तथा ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित करें। कांग्रेस इस लड़ाई को तब तक निरंतर जारी रखेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा नहीं दिया जाता और हमारी चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम में लेकर पहुंची पुलिस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं, एनएसयूआई के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी छत्रसाल स्टेडियम लाया गया, जहां वह प्रदर्शन करती हुई नजर आईं।
Delhi: During the protest at Jantar Mantar, Delhi Police detained Congress leaders, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with NSUI student leaders and activists. The detained individuals were taken to Chhatrasal Stadium, where heavy police deployment and barricading were put in place. Congress MP Priyanka Gandhi was also brought to Chhatrasal Stadium, where she was seen protesting
— IANS (@ians_india) October 7, 2026
कांग्रेस नेताओं ने की नारेबाजी
छत्रसाल स्टेडियम में पुलिस हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से एक्स पर साझा किए गए वीडियो में नेता कहते दिख रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे, मोदी जी की गोदी में।ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे मोदी जी की गोदी में 🙃 https://t.co/QvXXmOTytl
— Congress (@INCIndia) October 7, 2026
पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी
राहुल गांधी को बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन से रिहा किया गया। राहुल गांधी के समर्थन में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन समेत कई सांसद और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाराखंभा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: INDIA bloc leaders, including Telangana CM Revanth Reddy, TMC MP Derek O'Brien, arrived outside Barakhamba Road Police Station, where Lok Sabha LoP Rahul Gandhi has been brought after detention by the Police. https://t.co/j8KnTyI4MK
— ANI (@ANI) October 7, 2026
राहुल गांधी को ले जा रही दिल्ली पुलिस की बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर
राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जा रही दिल्ली पुलिस की बस को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन का बावली के पास पंचर कर दिया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।दिल्ली पुलिस जिस बस में राहुल गांधी जी को लेकर जा रही थी, युवा कांग्रेस ने किया उसे पंचर 🔥 अब ये चोरों की सरकार पंचर करने की बारी है। https://t.co/LTwohkJf0E
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) October 7, 2026
प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटा दिया, जहां इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रदर्शन स्थल की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। अब पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया है।#WATCH | Delhi Police personnel remove Congress MP Priyanka Gandhi Vadra from the site near Jantar Mantar where the INDIA bloc MPs have been stopped from going ahead to the protest site. The MPs are now being detained by the Police. (Video: Congress) https://t.co/ZBX8h5HbKH
— ANI (@ANI) October 7, 2026
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा बोले- लाठीचार्ज के जिम्मेदार हैं पीएम मोदी-शाह
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के वक्त आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "उन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी सभी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह बर्बरता की हद है। आप सभी बेनकाब हो चुके हैं। आप सभी कायर हैं।"दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंडिया गुट के सांसदों को पुलिस ने जंतर-मंतर से पहले ही रोक लिया था। कई नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi being detained by the Police near Jantar Mantar. INDIA bloc MPs say they were beaten up by the Police and stopped from moving towards the protest site. (Video: Congress) https://t.co/AzUqdwDDe6
— ANI (@ANI) October 7, 2026