फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव LIVE: नंदीग्राम में 79 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी खत्म हुआ मतदान

Tue, 06 Oct 2026 10:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 10:58 PM IST
खास बातें

आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए

विज्ञापन
By-poll voting Assam nagaon Bengal Nandigram Rejinagar puducherry Tamil Nadu Madurantakam Dharapuram elections
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव - फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:20 PM, 06-Oct-2026

मतदान के अंतिम आंकड़े आए सामने

राज्य सीट प्रतिशत
असम नगांव लोकसभा सीट 76.16%
पुदुचेरी थट्टनचावडी विधानसभा सीट 80.81%
तमिलनाडु मदुरांतकम विधानसभा सीट 85.98%
तमिलनाडु धारापुरम विधानसभा सीट 80.30%
पश्चिम बंगाल रेजीनगर विधानसभा सीट 79.90%
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम विधानसभा सीट 80.69%
06:15 PM, 06-Oct-2026

असम की एक लोकसभा और तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म

असम की नगांव लोकसभा सीट के साथ ही मंगलवार को पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, पुदुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीटों को लेकर हो रहा मतदान खत्म हो चुका है।
 
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश विधानसभा / लोकसभा सीट किस कारण चुनाव
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी
पश्चिम बंगाल रेजीनगर आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की
तमिलनाडु मदुरंतकम मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई
तमिलनाडु धारापुरम पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण सीट रिक्त हुई
पुदुचेरी थट्टांचावडी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद सीट छोड़ी
असम नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल हैं
विज्ञापन
05:48 PM, 06-Oct-2026

5:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

राज्य सीट प्रतिशत
असम नगांव लोकसभा सीट 76.00%
पुदुचेरी थट्टनचावडी विधानसभा सीट 78.83%
तमिलनाडु मदुरांतकम विधानसभा सीट 83.86%
तमिलनाडु धारापुरम विधानसभा सीट 78.53%
पश्चिम बंगाल रेजीनगर विधानसभा सीट 78.42%
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम विधानसभा सीट 79.39%
04:39 PM, 06-Oct-2026

तीन बजे तक नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में 5.24 लाख मतदाताओं ने डाले वोट

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक 5.24 लाख मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
03:52 PM, 06-Oct-2026

3:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

राज्य सीट प्रतिशत
असम नगांव लोकसभा सीट 70.25%
पुदुचेरी थट्टनचावडी विधानसभा सीट 68.91%
तमिलनाडु मदुरांतकम विधानसभा सीट 70.31%
तमिलनाडु धारापुरम विधानसभा सीट 68.08%
पश्चिम बंगाल रेजीनगर विधानसभा सीट 69.29%
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम विधानसभा सीट 71.79%
02:49 PM, 06-Oct-2026

नंदीग्राम और रेजीनगर में सीएम शुभेंदु ने किया जीत का दावा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और नंदीग्राम में पार्टी बड़े अंतर से विजयी होगी। रेजीनगर में भी भाजपा के पास जीत के लिए जरूरी वोट हैं। वहीं, हुमायूं कबीर की हिरासत पर अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करता है तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है। यदि वह खुद अपने बूथ से बाहर जाकर हस्तक्षेप करेंगे, तो उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर चुनाव आयोग की भूमिका क्या है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा और इसके बाद चुनाव आयोग हुमायूं कबीर को रिहा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 06-Oct-2026

1:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम - नगांव लोकसभा सीट - 56.35%
  • पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 56.27%
  • तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट -  55.19%
  • तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 56.09%
  • पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 56.43%
  • पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 60.32%
12:40 PM, 06-Oct-2026

सीएम शुभेंदु ने डाला वोट

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदनायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
 
12:00 PM, 06-Oct-2026

11:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम - नगांव लोकसभा सीट - 37.82%
  • पुदुचेरी - थट्टनचावडी विधानसभा सीट - 39.16%
  • तमिलनाडु - मदुरांतकम विधानसभा सीट - 35.55%
  • तमिलनाडु - धारापुरम विधानसभा सीट - 37.28%
  • पश्चिम बंगाल - रेजीनगर विधानसभा सीट - 38.71%
  • पश्चिम बंगाल - नंदीग्राम विधानसभा सीट - 43.95%
11:29 AM, 06-Oct-2026

नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने किया जीत का दावा

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि देश की आम जनता को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन ‘कॉकरोच’ है और कौन ‘केकड़ा’, बल्कि वह अपने मुद्दों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ तत्व सामने से बात करने के बजाय पीछे के रास्ते से राजनीति कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले पांच गुने अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं, उन्होंने रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस बार वहां भी बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे और पार्टी का एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed