Duleep Trophy Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, तिलक वर्मा क्रीज पर टिके; साउथ जोन का स्कोर 242/6
{"_id":"6a9fa739ad50778086069671","slug":"east-zone-vs-south-zone-final-day-3-live-duleep-trophy-2026-final-match-live-updates-devdutt-padikka-ishan-2026-09-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, तिलक वर्मा क्रीज पर टिके; साउथ जोन का स्कोर 242\/6","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 08 Sep 2026 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:15 PM IST
खास बातें
दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ईस्ट जोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ जोन को बैकफुट पर धकेल दिया है। हालांकि, तिलक वर्मा टिके हुए हैं।
विज्ञापन
तिलक वर्मा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
05:15 PM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: तीसरे दिन का खेल समाप्त
साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में छह विकेट पर 242 रन बनाए हैं और वह अभी 466 रन पीछे है। साउथ जोन की स्थिति मैच में अच्छी नहीं है। हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभाले रखा है। स्टंप्स के समय तिलक 56 रन और चामा मिलिंद दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को अब तक दो-दो विकेट मिला है, जबकि मोहम्मद कौनेन कुरैशी और शिखर मोहन को एक-एक सफलता मिली है।04:50 PM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: तिलक वर्मा का अर्धशतक
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक की शानदार बल्लेबाजी जारी है और वह क्रीज पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन
04:32 PM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: तिलक वर्मा जमे
साउथ जोन ने पांच विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। ईस्ट जोन से टीम अभी भी 488 रन पीछे है। वहीं, फॉलोऑन बचाने के लिए साउथ जोन को अभी भी 509 रन यानी 289 रन और बनाने हैं। फिलहाल तिलक वर्मा 46 रन और श्रेयस गोपाल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। साउथ जोन की ओर से एकमात्र अर्धशतक देवदत्त पडिक्कल ने लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा रिकी भुई एक रन, एन जगदीशन 32 रन, शेख रशीद 27 रन और स्मरण रविचंद्रन 23 रन बनाकर आउट हुए।02:36 PM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: साउथ जोन को पांचवां झटका
साउथ जोन को 174 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मोहम्मद शमी ने स्मरण रविचंद्रन को कुशाग्र के हाथों कैच कराया। वह 23 रन बना सके। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और श्रेयस गोपाल क्रीज पर हैं।01:21 PM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: पडिक्कल-रशीद आउट
साउथ जोन ने एक वक्त दो विकेट पर 126 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम ने दो विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए। 126 पर शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिर 129 के स्कोर पर मुकेश कुमार ने देवदत्त पडिक्कल को कैच आउट कराया। पडिक्कल ने 104 गेंद में चार चौके की मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं, रशीद 48 गेंद में पांच चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और स्मरण रविचंद्रन क्रीज पर हैं। रिकी भुई एक रन और नारायण जगदीशन 32 रन बनाकर आउट हुए थे। मुकेश ने दो विकेट झटके हैं, जबकि शमी और शिखर मोहन को एक-एक विकेट मिला है। साउथ जोन ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं।11:44 AM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live:
साउथ जोन ने आज बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 10 के स्कोर पर रिकी भुई का विकेट गंवा दिया। वह एक रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर कुशाग्र को कैच थमा बैठे। फिर एन जगदीशन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। जगदीशन 42 गेंद में छह चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिखर मोहन ने पवेलियन भेजा। फिलहाल पडिक्कल 56 रन और शेख रशीद 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: दोहरा शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। 270 रन की तूफानी पारी के साथ ईशान अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। रविवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक शतक लगाकर नाबाद लौटे ईशान ने दूसरे दिन भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही ईशान किशन ने 39 साल पुराना एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 1987-88 में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए अंशुमान गायकवाड़ ने फाइनल में 216 रन बनाए थे। अब ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने 250 रन की पारी (रिटायर्ड हर्ट) खेलकर बतौर कप्तान दोहरा शतक के मामले में गायकवाड़ की बराबरी तो की ही, पर बतौर कप्तान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में व्यक्तिगत स्कोर के मामले में उनसे आगे निकलकर रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।11:43 AM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: रिटायर्ड हर्ट होकर ईशान ने की वापसी
ईस्ट जोन ने दूसरे दिन चार विकेट पर 385 रन से शुरुआत की। ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। कुमार कुशाग्र हालांकि, शतक लगाकर आउट हुए। टीम ने 471 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया, जिसके बाद ईशान ने अनुकूल रॉय के साथ 140 रन जुटाकर टीम को 600 के पार पहुंचा दिया। ईशान 250 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे। उन्होंने 301 गेंदों में 27 चौके और सात छक्के लगाए थे। इसके बाद मोहम्मद शमी (28) ने कुरैशी (40) के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 650 के पार पहुंचाया। टीम को 680 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जिसके बाद कप्तान ईशान एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे। टीम ने कप्तान के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया। त्रिपुरणा विजय ने पारी के 163वें ओवर में ईशान किशन के साथ मुकेश कुमार (0) का विकेट भी चटकाया।11:43 AM, 08-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: दूसरा दिन भी ईस्ट जोन के नाम रहा
ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान ईशान किशन ने बनाए जो 334 गेंदों पर 30 चौकों और सात छक्के की मदद से 270 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों के सहारे 101 रन की पारी खेली। शुरुआती दो दिन ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का दम देखने मिला। दूसरे दिन ईशान रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन बाद में वह फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, साउथ जोन की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन की पारी खत्म करने में सफल रही।ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जिन्हें त्रिपुराणा विजय ने अपना शिकार बनाया। ईस्ट जोन के लिए अनुकूल रॉय ने 45, मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से त्रिपुराणा विजय ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को दो-दो विकेट मिले। शेख रशीद एक विकेट लेने में सफल रहे। अब तीसरे दिन साउथ जोन को बल्लेबाजी में दम दिखाना होगा, जबकि ईस्ट जोन की टीम साउथ जोन को जल्द समेटना चाहेगी।
11:38 AM, 08-Sep-2026