Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 6 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

07:15 PM, 06-Nov-2026

बिहार: मुंगेर में तैयार हो रही थी नकली सिगरेट, दिल्ली में असली बताकर बेचने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार

मुंगेर में तैयार नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप दिल्ली ले जाते समय जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। आरपीएफ की सीआईबी टीम ने 2400 पैकेट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आपूर्तिकर्ता और खरीदारों की तलाश कर रही है।

 

और पढ़ें
07:12 PM, 06-Nov-2026

बिहार: दिवाली और छठ से पहले मिले सरकारी कर्मियों को वेतन, मुख्य सचिव ने विभागों को दी कड़ी चेतावनी

बिहार में सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी विभागों और जिलाधिकारियों को दिवाली-छठ से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
07:08 PM, 06-Nov-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन हादसे की होगी जांच, मंत्री दिलीप जायसवाल ने गैस कंपनी की भूमिका पर उठाए सवाल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड गैस पाइपलाइन हादसे की जांच होगी। मंत्री दिलीप जायसवाल ने गैस कंपनी, पथ निर्माण विभाग और ठेकेदार की भूमिका की पड़ताल के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

 

और पढ़ें
06:14 PM, 06-Nov-2026

बिहार: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

सीवान की अदालत ने 2011 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जमानत दे दी। स्वास्थ्य कारणों से अदालत में अनुपस्थित रहने की दलील स्वीकार की गई।

और पढ़ें
05:51 PM, 06-Nov-2026

बिहार बोर्ड: अध्यक्ष का पद संभालते ही राजेश कुमार का बड़ा निर्देश, एक महीने में निपटाने होंगे सभी लंबित मामले

राजेश कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने मैट्रिक-इंटर 2027 के छूटे विद्यार्थियों को 7 से 17 नवंबर तक फॉर्म भरने का अवसर दिया। परीक्षा व्यवस्था सुधारने, लंबित मामलों के निपटारे और पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 22 नवंबर को कराने का निर्देश दिया।

 

और पढ़ें
05:24 PM, 06-Nov-2026

बदलाव: बिहार में कुर्सियां पीएम के दौरे से पहले बदलेंगी? सरकार और जदयू में बदलावों की चर्चा का तर्क समझें

Bihar News : निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे, संजय झा केंद्रीय मंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, ललन सिंह किनारे लगेंगे, विजय कुमार चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, बिजेंद्र प्रसाद यादव रिटायर होंगे- इतनी चर्चाएं हैं। कितनी पक्की, कितनी कच्ची? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 06-Nov-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर नगर निगम का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज, 47 गांवों की 16 पंचायतें होंगी शामिल

मुजफ्फरपुर नगर निगम के विस्तार का प्रस्ताव तैयार है। इसके तहत 47 गांवों की 16 पंचायतें शामिल होंगी। नगर निगम का क्षेत्रफल 32 से बढ़कर 53 वर्ग किलोमीटर और आबादी पांच लाख से अधिक होने की संभावना है।

 

और पढ़ें
04:10 PM, 06-Nov-2026

बिहार: पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, रखरखाव की जिम्मेदारी संवेदकों को दें: सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायत सरकार भवनों का निर्माण तेज करने, उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संवेदकों को देने और सोलराइजेशन एस्टीमेट में शामिल करने का निर्देश दिया। जलमीनारों पर 5 की जगह 20 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

और पढ़ें
03:51 PM, 06-Nov-2026

बिहार: प्रेम-प्रसंग के विवाद ने लिया हिंसक रूप, बंधक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला

पूर्णिया के भटोत्तर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बंधक बना लिया गया। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने युवक को मुक्त कराकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें
03:37 PM, 06-Nov-2026

बिहार: सारण के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, राज्यपाल ने बनियापुर में खेल सम्मान भवन का किया उद्घाटन

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सारण के बनियापुर में सेल की सीएसआर पहल से निर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण किया। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और खेल सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में यहां राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी होंगी।

 

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed