फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:45 PM, 22-Sep-2026

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला: मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता के वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के लिए कार्रवाई की और पढ़ें
11:37 AM, 22-Sep-2026

बिहार: नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन गिरफ्तार; दो की तलाश जारी

जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
11:19 AM, 22-Sep-2026

बिहार: MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। और पढ़ें
10:57 AM, 22-Sep-2026

बिहार: भ्रष्टाचार पर EOU का शिकंजा, भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर एक साथ छापा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें
10:22 AM, 22-Sep-2026

400 साल पुराना वन देवी मंदिर: बॉलीवुड तक पहुंची कहानी, सूर्यास्त के बाद जंगल में जाना क्यों है मना?

पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा के अमहरा, राघोपुर और कंचनपुर गांवों के संगम के पास स्थित मां वन देवी मंदिर अपनी प्राचीन परंपराओं और लोककथाओं के लिए जाना जाता है। और पढ़ें
10:06 AM, 22-Sep-2026

बिहार: जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सीएम पर बड़ा आरोप लगा दिया। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों की जाति में यादव और मुस्लिम एंगल खोजा जा रहा है। आइये जानते हैं तेजस्वी यादव ने क्या-क्या आरोप लगाए? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 AM, 22-Sep-2026

बिहार: बिहटा में 10वीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अपहरण-दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के गायब होने के बाद रेलवे ट्रैक के पास घायल हालत में मिलने और इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें
09:20 AM, 22-Sep-2026

बिहार न्यूज: दो साल का प्यार, कोर्ट मैरिज का प्लान... रास्ते में ग्रामीणों ने रोककर मंदिर में करा दी शादी

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड स्थित बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल में कोर्ट मैरिज के लिए घर से निकले एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों को बाबा पाण्डेश्वर धाम स्थित मंदिर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। और पढ़ें
08:47 AM, 22-Sep-2026

बिहार: सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट को लेकर बवाल, टीटीई से बहस के बाद युवती ने फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल

दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक युवती और टीटीई के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती टीटीई से बहस करती और बाद में अपने कपड़े फाड़ते हुए दिखाई दे रही है। और पढ़ें
08:05 AM, 22-Sep-2026

बिहार न्यूज: बाढ़ पीड़ितों के लिए सहकारिता मंत्री ने दिया एक माह का वेतन, संस्थाओं ने भी दिए 3 करोड़

बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अपने एक माह के वेतन की पूरी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में उन्होंने वेतन की राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर बिहार राज्य भंडार निगम ने 2 करोड़ रुपये और बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed