फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Paramedical Recruitment 2026: 590 Posts for 12th Pass, Diploma and BSc Candidates

आरआरबी भर्ती: पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से बीएससी तक के लिए मौका, क्या है शर्तें? जानें

Tue, 15 Sep 2026 11:07 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
RRB Paramedical Recruitment 2026: 590 Posts for 12th Pass, Diploma and BSc Candidates
आरआरबी भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के 9 अलग-अलग पदों पर भर्ती के निकाली है। इसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड II जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 14 अक्तूबर 2026 रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • नर्सिंग अधीक्षक: बीएससी नर्सिंग या मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 वर्षीय कोर्स और रजिस्टर्ड नर्स व मिडवाइफ का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • डायलिसिस तकनीशियन: हीमोडायलिसिस में बीएससी के साथ डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में 2 साल का प्रशिक्षण/अनुभव होना चाहिए। डायलिसिस टेक्नोलॉजी में बीएससी भी मान्य है।
  • हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: रसायन विज्ञान के साथ बीएससी और हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर में 1 वर्षीय डिप्लोमा या एनसीवीटी से संबंधित एनटीसी होना चाहिए।
  • ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट: ऑडियोलॉजी या स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में स्नातक डिग्री (BASLP) और RCI में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिग्री या फार्मेसी में डॉक्टरेट की डिग्री और फार्मेसी एक्ट, 1948 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन: फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ 12वीं पास और रेडियोग्राफी/एक्स-रे तकनीशियन/रेडियोडायग्नोसिस में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • ईसीजी तकनीशियन: साइंस विषय से 12वीं या स्नातक के साथ ईसीजी/कार्डियोलॉजी तकनीक में कम से कम 1 साल का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट: ऑप्टोमेट्री में बीएससी या ऑप्थेल्मिक तकनीशियन में 3 से 4 वर्षीय डिप्लोमा और संबंधित परिषद/लाइसेंसिंग संस्था में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड II: साइंस विषय से 12वीं पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT) में कम से कम 1 साल का डिप्लोमा या समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी भी मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु की शर्तें क्या?

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और 20 से 40 वर्ष तक अलग-अलग है। उम्मीदवार की जन्मतिथि मैट्रिक या एसएसएलसी प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार ही मान्य होगी और बाद में किए गए किसी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कितना लगेगा शुल्क?

आरआरबी सीईएन 05/2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 और एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक व EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क देना होगा। CBT में शामिल होने पर सामान्य वर्ग को 400 और अन्य संबंधित वर्गों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। राशि बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर दस्तावेज सत्यापन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

  • CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
  • स्क्राइब सुविधा के पात्र PwBD/PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
  • हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतन स्तर (7वां सीपीसी) प्रारंभिक वेतन
नर्सिंग अधीक्षक 7 44,900
डायलिसिस तकनीशियन 6 35,400
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II 6 35,400
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट 6 35,400
फार्मासिस्ट (प्रवेश स्तर) 5 29,200
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन 5 29,200
ईसीजी तकनीशियन 4 25,500
ऑप्टोमेट्रिस्ट 4 25,500
लैब असिस्टेंट ग्रेड II 3 21,700

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN 05/2026 Paramedical Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed