फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PMBI Recruitment 2026: Jobs for Pharmacy, BTech and LLB Candidates, Salary Up to Rs 1.58 Lakh

पीएमबीआई भर्ती: फार्मेसी से बीटेक-एलएलबी तक के लिए मौका, वेतन 1.58 लाख तक, क्या है फॉर्म भरने की लास्ट डेट?

Sun, 06 Sep 2026 12:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

पीएमबीआई ने 178 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। फार्मेसी से लेकर बीटेक और एलएलबी तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1.58 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

विज्ञापन
PMBI Recruitment 2026: Jobs for Pharmacy, BTech and LLB Candidates, Salary Up to Rs 1.58 Lakh
पीएमबीआई भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय फार्मास्युटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो (पीएमबीआई) ने 178 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां बिक्री एवं मार्केटिंग, खरीद, गुणवत्ता, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई, आईटी एवं सूचना प्रणाली, एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन, लीगल और मीडिया विभाग में भर्ती होगी।

विज्ञापन


इन पदों के लिए स्नातक, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बीएससी, बीवीएससी एवं एएच, बी.कॉम, बी.टेक, एमसीए, एलएलबी और जनसंचार की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में जरूरी अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन की हार्ड कॉपी डाक या कूरियर के जरिए 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

पीएमबीआई में खरीद, गुणवत्ता, लॉजिस्टिक्स, वित्त, आईटी, एचआर, लीगल, मीडिया, शिकायत निवारण, अंतरराष्ट्रीय सहायता और समन्वय विभाग में भर्ती होगी। पद के अनुसार बी.फार्मा, एम.फार्मा, बीवीएससी एवं एएच, बी.कॉम, बीटेक, एमसीए, एलएलबी, जनसंचार या स्नातक की डिग्री जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। पद के अनुसार 1 से 18 वर्ष तक का संबंधित अनुभव मांगा गया है। कुछ पदों पर एमबीए, एम.फार्मा, एलएलएम और सीए जैसी अतिरिक्त योग्यता को वरीयता दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

  • पीएमबीआई भर्ती में पद के अनुसार 32,500 रुपये से 1,58,000 रुपये प्रति माह तक समेकित वेतन मिलेगा।
  • महाप्रबंधक पद पर सबसे अधिक 1,58,000 रुपये, जबकि कार्यकारी और फार्मेसिस्ट जैसे पदों पर 32,500 रुपये प्रति माह वेतन है।
  • विभिन्न विभागों में उप महाप्रबंधक को 1,13,000 रुपये, प्रबंधक को 90,000 रुपये, उप प्रबंधक को 67,000 रुपये, सहायक प्रबंधक को 53,000 रुपये और वरिष्ठ कार्यकारी को 38,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। 
  • मीडिया, शिकायत निवारण, आईटी, वित्त, एचआर, लीगल और अन्य विभागों में भी पद के अनुसार यही वेतनमान लागू है।

ऐसे होगा चयन

  • आवेदन की जांच: आवेदन पत्र और शैक्षणिक और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।
  • लिखित परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों को अंग्रेजी लेखन, संबंधित विषय और सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और पाठ्यक्रम की जानकारी ईमेल से दी जाएगी। परीक्षा के लिए यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।
  • साक्षात्कार: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा। साक्षात्कार के लिए भी टीए/डीए नहीं मिलेगा।

 

कहां भेजें फॉर्म?

आवेदन पत्र डाक या कूरियर से सीईओ, पीएमबीआई, बी-500, टावर बी, 5वीं मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 के पते पर भेजें। आवेदन 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पीएमबीआई कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

  • पीएमबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां लगाएं।
  • आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर डाक या कूरियर से भेजें।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।
  • आवेदन भेजने से पहले फॉर्म और सभी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed