फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL Assistant Result 2026 Released for 500 Posts, Check Roll Numbers in PDF, Main Exam on October 30

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

Thu, 08 Oct 2026 05:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

एनआईसीएल ने 500 सहायक पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची पीडीएफ में जारी की गई है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। पढ़ें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
NICL Assistant Result 2026 Released for 500 Posts, Check Roll Numbers in PDF, Main Exam on October 30
NICL 500 Assistans Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने 500 सहायक (कक्षा-III) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब चरण-दो यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी ने मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची पीडीएफ के रूप में जारी की है। उम्मीदवार इस सूची में अपना रोल नंबर देखकर यह पता कर सकते हैं कि उनका चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है या नहीं।

विज्ञापन

Trending Videos

27 अगस्त को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

एनआईसीएल सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी परीक्षा के आधार पर चरण-दो मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

  • जारी की गई पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता समेत पात्रता की सभी शर्तें जांच लें।
  • जाति और अन्य संबंधित पात्रता मानदंड भी सुनिश्चित करें।
  • मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार करें।
  • आगे की जानकारी के लिए एनआईसीएल की भर्ती वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन

कब होगी मुख्य परीक्षा?

  • चरण-दो यानी मुख्य परीक्षा 30 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • इसके लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।


प्रवेश पत्र में मुख्य परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

NICL 500 Assistants Phase-I Result - PDF

कटऑफ और उम्मीदवारों के अंक कब जारी होंगे?

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में इस्तेमाल किए गए कटऑफ बाद में एनआईसीएल की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों के अंक और अन्य संबंधित जानकारी अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी। यानी फिलहाल जारी सूची में मुख्य रूप से चरण-दो के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed