फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Gamharia police station case: 15 police personnel suspended; SIT arrests two accused

गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामला: 15 पुलिसकर्मी निलंबित, एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 06:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 06:41 AM IST
सार

गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी से कथित दुष्कर्म मामले में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के साथ महिला सुरक्षा और अनुशासन के सख्त निर्देश जारी किए गए।

 

विज्ञापन
Gamharia police station case: 15 police personnel suspended; SIT arrests two accused
सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने दो दिन के भीतर थाना प्रभारी समेत कुल 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने निलंबित उपनिरीक्षक मनोज कुमार साहू और हवलदार संतोष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को ही राजेश टुडू को गम्हरिया थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया, जिन्होंने पदभार संभाल लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को न देने के आरोप में रविवार को नौ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक अजय पासवान, उपनिरीक्षक ललन रविदास, सहायक उपनिरीक्षक विश्व उरांव, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश रविदास, सहायक उपनिरीक्षक सीताराम सिंह पाहन, हवलदार पितांबर महतो, हवलदार बहादुर हांसदा और आरक्षी मनोज गोराई शामिल हैं। ये सभी कर्मी घटनास्थल के ठीक ऊपर स्थित कमरों में रहते थे। इससे पहले शनिवार देर रात उपमंडल पुलिस अधिकारी अनुभव भारद्वाज की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा, तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, मनोज साहू, संतोष राय और मुनेश्वर कुमार को निलंबित किया था।

विज्ञापन

थानों के लिए जारी निर्देश और जांच
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गम्हरिया थाना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बंद कमरे में पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे थानों की निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑन-ड्यूटी या थाना परिसर में शराब या नशे की हालत में पाए जाने वाले पुलिसकर्मी को सीधे सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला फरियादियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की हिदायत
पुलिस अधीक्षक ने महिला फरियादियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी है। नए आदेश के अनुसार महिलाओं की शिकायतों को बिना किसी देरी के दर्ज किया जाएगा और पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। किसी भी महिला फरियादी को थाने में अनावश्यक रूप से बैठाकर रखने पर प्रतिबंध रहेगा। फरियादी से अभद्र व्यवहार की शिकायत पर संबंधित कर्मी के साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed