फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi engineering college mess food quality students protest food safety inspection

झारखंड: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, कीड़े-कांच और लोहे के तार मिलने का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 10:10 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

रांची के नीलांबर-पितांबरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
ranchi engineering college mess food quality students protest food safety inspection
विरोध प्रदर्शन करते स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलांबर-पितांबरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के खाने की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि मेस में लगातार घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। छात्रों ने खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिलने की शिकायत भी की। इसके अलावा खाना बनाने की जगह, बर्तनों की सफाई और पूरी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद कॉलेज पहुंची प्रशासन और फूड सेफ्टी की टीम

हंगामे की सूचना मिलने के बाद फूड इंस्पेक्टर, सदर एसडीओ संजय पांडे, अंचलाधिकारी जागो महतो और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम कॉलेज परिसर पहुंची। टीम ने मेस का औचक निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान मेस से चावल, दाल और लाल मिर्च के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल को सील करने के बाद जांच के लिए स्टेट फूड लैब, नामकुम, रांची भेज दिया गया है।

विज्ञापन

करीब 10 से 12 बिंदुओं पर मिलीं कमियां

निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ संजय पांडे ने आक्रोशित छात्रों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि मेस में हाइजीन और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच के दौरान बर्तनों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, सैनिटाइजेशन समेत करीब 10 से 12 बिंदुओं पर कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को लेकर संबंधित पक्ष को शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की मांग- मौजूदा मेस वेंडर को हटाया जाए

छात्रों की मुख्य मांग मौजूदा मेस वेंडर को हटाने की है। प्रशासन के अनुसार, वेंडर के बकाया भुगतान के निपटारे के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा तय की गई है। प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि निर्धारित अवधि में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सरकारी नियमों के तहत संबंधित पक्ष के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सैंपल रिपोर्ट आने के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, भोजन के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल चावल, दाल और लाल मिर्च के सैंपल स्टेट फूड लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed