फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: बारिश कम, आफत ज्यादा, सड़कों पर कीचड़, घरों में गंदा पानी

विज्ञापन
weather news
- राजिंदर नगर-कृष्णा नगर में नाला बना परेशानी, गांधीनगर में दो माह से खोदी सड़क नहीं हुई दुरुस्त
विज्ञापन

- जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में वीरवार रात को महज 11.2 मिलीमीटर बारिश ने ही शहर में जल निकासी के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। कई घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश में ही बिगड़े हालात ने नगर निगम और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजिंदर नगर, कृष्णा नगर और शास्त्रीनगर में नाले के निर्माण कार्य के चलते गंदा पानी घरों में घुस गया। बारिश के बाद कैनाल रोड स्थित राजिंदर नगर, कृष्णा नगर, रेशमघर कॉलोनी, शास्त्रीनगर और गांधीनगर समेत कई इलाकों में सड़क पर कीचड़ फैलने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल गया। गांधीनगर लास्ट मोड़ से शास्त्री नगर की ओर जाने वाली सड़क केबल डालने के लिए करीब दो माह पहले खोदी गई थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बारिश में पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कैनाल रोड निवासी राकेश जम्वाल, गांधीनगर के रूपेश और कॉमर्स कॉलेज के छात्र संजय ने बताया कि धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों से कई इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और खोदी गई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed