{"_id":"6ae8f061a67bfbcb810f7d38","slug":"scorpio-meets-with-an-accident-one-youth-dies-another-critically-injured-samba-news-c-312-1-sjam1007-104248-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
आरएस पुरा में कुलिया मार्ग पर आरवी रिजॉर्ट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कुलिया सड़क मार्ग पर आरवी रिजॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा गिरी। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े तीन युवकों में से दो इसकी चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान वार्ड छह आरएस पुरा निवासी विपिन शर्मा के रूप में हुई है। घायल युवक सरना जिला पठानकोट पंजाब निवासी अश्वनी कुमार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जम्मू की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पार कर गई। उसने एक वर्कशॉप के बाहर खड़े युवकों को टक्कर मार दी।
विपिन शर्मा को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अश्वनी कुमार की टांग टूट गई, जबकि तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरएस पुरा पुलिस की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाते हुए जाम खुलवाया। मृतक विपिन शर्मा के शव को आरएस पुरा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। विपिन शर्मा पिछले चार वर्ष से एक कंपनी का ट्राला चलाता था। वह वर्कशॉप में अपने वाहन का निरीक्षण करवा रहा था। स्कॉर्पियो कार चालक गति नियंत्रण खोने के कारण दूसरी लेन में आ गया था। आरएस पुरा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके से फरार हुए कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।