फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Married women have begun preparations for Karwa Chauth.

करवा चौथ 2026: सुहागिनें रखेंगी निर्जला उपवास, चांद के दीदार के बाद खोलेंगी व्रत; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Wed, 28 Oct 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 28 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

जम्मू में 29 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

विज्ञापन
Married women have begun preparations for Karwa Chauth.
राजतिलक रोड पर चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ जम्मू में सुहागिनें 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह है और इसकी तैयारियां कर रहीं हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना करेंगी और चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Married women have begun preparations for Karwa Chauth.
हाथों में लगी मेहंदी दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

ज्योतिषाचार्य चंद्र मोहन केरनी के अनुसार इस बार करवा चौथ पर शुक्र के उदय और वृष राशि में चंद्रमा की स्थिति को ज्योतिषीय मान्यताओं में शुभ माना जा रहा है। शुक्र को प्रेम, ऐश्वर्य और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनने के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पूजा दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनाए रखने का प्रतीक है। गांधीनगर स्थित पंच मंदिर में करवा चौथ को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। मंदिर के पुजारी राकेश ने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम शहर की महिलाएं मंदिर में एकत्रित होकर भजन-कीर्तन करेंगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष पूजन-अर्चन भी किया जाएगा। घरों में भी व्रत और पूजा की तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक
श्री रणबीरेश्वर मंदिर के महंत ऋषि बन के अनुसार करवा चाैथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा। सरगी सूर्योदय से पहले तड़के चार से पांच बजे के बीच खाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed