फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Barnai, two youths were attacked by car-borne assailants.

पहले फोन पर धमकी, फिर दो क्रेटा में पहुंचे हमलावर: बरनाई में टोके से दो युवकों पर हमला, एक की हालत गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 10:45 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 26 Sep 2026 10:45 AM IST
सार

बनतालाब-बरनाई मार्ग पर दो क्रेटा गाड़ियों में आए 8-10 युवकों ने सब्जी विक्रेता रवि कल्याण और उसके दोस्त अनुराग चिब पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
In Barnai, two youths were attacked by car-borne assailants.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बनतालाब-बरनाई मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो क्रेटा गाड़ियों में आए युवकों ने सब्जी विक्रेता रवि कल्याण और उसके दोस्त अनुराग चिब उर्फ वंश पर धारदार हथियार (टोके) से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावरों की संख्या 8-10 बताई जा रही है।

विज्ञापन


हमले में दोनों युवक घायल हो गए। अनुराग की हालत गंभीर होने पर परिजन अमृतसर के निजी अस्पताल ले गए हैं। दोमाना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनतालाब निवासी रवि कल्याण सड़क किनारे सब्जी की दुकान करता है, जबकि अनुराग चिब भारत नगर, बनतालाब का रहने वाला है।

विज्ञापन

मले में अनुराग की बाजू पर गंभीर चोट लगी है। पहले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, बख्शी नगर ले जाया गया था। रवि की बाजू पर भी गहरी चोट आई है, लेकिन उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रवि के अनुसार, वह और अनुराग दुकान पर थे। इस दौरान अर्जुन भगत निवासी लोअर ठ्ठर ने फोन कर पूछा कि वह कहां है। दुकान पर होने की बात कहने पर धमकी दी। कहा कि वहीं ठहर, सबक सिखाता हूं। कुछ देर बाद दो क्रेटा गाड़ियां पहुंचीं और युवकों ने हमला कर दिया। अनुराग ने टोका रोकने का प्रयास किया। इस पर उसकी बाजू पर वार लग गया। रवि ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गया।

गाड़ी की चाबी छीन ली
हमले के दौरान लोग पहुंचे और हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की में क्रेटा के शीशे टूट गए और लोगों ने एक गाड़ी की चाबी निकाल ली। हमलावर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। चिन्नौर पुलिस चौकी प्रभारी साहिल सिंह चिब टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी जब्त की है।

कार्रवाई की मांग
परिजन सुरेंद्र की शिकायत पर दोमाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास धारदार हथियारों के अलावा कट्टा भी था। वहीं घायल रवि ने आरोप लगाया कि दोनों को निशाना बनाने के लिए सुपारी दिए जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed