Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four houses and two sheds burned down in Bijbehara Anantnag

जम्मू-कश्मीर: आग से उजड़े कारोबार को खड़ा करने में एलजी ने बढ़ाया हाथ, हर दुकानदार को एक-एक लाख

Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया और आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Four houses and two sheds burned down in Bijbehara Anantnag
चार घरों में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

आग की लपटों में कारोबार, दुकान का सामान और वर्षों की जमा-पूंजी गंवाने वाले दुकानदारों के बीच वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। वेयरहाउस, नेहरू मार्केट और शिव मार्केट में आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। किसी ने अपने कारोबार को हुए नुकसान की जानकारी दी तो किसी ने दोबारा दुकान शुरू करने और बीमा क्लेम मिलने की चिंता जताई। एलजी ने सभी की बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि मुश्किल घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से हर प्रभावित दुकानदार को एक-एक लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का एलान किया। साथ ही बीमा क्लेम जल्द दिलाने और आग की घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। चेताया भी कि इसमें लापरवाही नहीं चलेगी। 

विज्ञापन





एलजी ने स्वीकार किया कि कारोबारियों को हुए नुकसान के मुकाबले एक लाख रुपये की सहायता बहुत कम है। यह राशि भले ही नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों और कारोबारियों को कुछ संबल जरूर देगी। मंडलायुक्त और उपायुक्त को बीमा कंपनियों से दुकानदारों के क्लेम जल्द जारी करवाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


एलजी ने बताया कि वेयरहाउस के प्रभावित दुकानदारों को 11 लाख रुपये और शिव मार्केट के दुकानदारों को 27 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कारोबारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उन्हें दोबारा अपना कारोबार शुरू करने में हरसंभव सहयोग देगा। पूरा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन उनके साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई  
कारोबारियों को राहत देने के साथ एलजी ने आग की घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने का भी भरोसा दिया। वेयर हाउस और नेहरू मार्केट में आग लगने के कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए पहले ही जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक और मंडलायुक्त की समिति गठित की जा चुकी है। समिति को आग लगने के कारणों के साथ किसी भी स्तर पर हुई चूक या लापरवाही की पड़ताल कर जिम्मेदारी तय करने और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। एलजी ने साफ किया कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नुकसान का आकलन और राहत पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आग की वजह सामने आए और जिम्मेदार बच न सकें।


बड़े बाजारों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा
आग की घटनाओं से सबक लेते हुए एलजी ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और उसे मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस दौरान डीजीपी नलिन प्रभात, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव गोविंद जायसवाल, मंडलायुक्त विकास कुंडल, डीआईजी श्रीधर पाटिल, उपायुक्त मिंगा शेरपा, नगर निगम आयुक्त आयुषी सूदन और जेडीए के उपाध्यक्ष विदु शेखर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed