{"_id":"6ae050152e7858d1ec0a2f00","slug":"fire-breaks-out-at-bsnl-office-near-rail-head-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रेल हेड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रेल हेड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू
Tue, 27 Oct 2026 12:47 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:47 PM IST
सार
जम्मू के रेल हेड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सोमवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल हेड के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कार्यालय की निचली मंजिल पर लगे एसी में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच कार्यालय परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़े नुकसान की आशंका टल गई। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन