{"_id":"6ae79903e94cd72ac1041f9e","slug":"srinagar-mirwaiz-umar-farooq-house-detention-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1053554-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मीरवाइज फिर से घर में नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मीरवाइज फिर से घर में नजरबंद
विज्ञापन
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को रविवार को फिर से घर में नजरबंद कर दिया गया। इससे वह श्रीनगर के जूनिमार स्थित मस्जिद महबूब-उल-आलम आरए में निर्धारित धार्मिक तकरीर नहीं दे सके। पाबंदियों पर निराशा जताते हुए मीरवाइज ने एक्स पर पोस्ट में कहा आज फिर धार्मिक तकरीर से पहले हाउस डिटेंशन में रखा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जामा मस्जिद में जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर हाल ही में प्रकाशित इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की रिपोर्ट को उद्धृत करने के लिए सजा दी जा रही है। जाहिर तौर पर असहज तथ्यों को बताना और सिफारिशों का समर्थन करना, अपने लोगों के भविष्य और जम्मू-कश्मीर और क्षेत्र में वास्तविक शांति की चिंता से, सत्तारूढ़ शासन को स्वीकार्य नहीं है तो ऐसा ही सही।
मीरवाइज श्रीनगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार के अपने संबोधन का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की रिपोर्ट के निष्कर्षों को उजागर किया था। इसमें लंबे समय से हिरासत, राजनीतिक कैदी, नागरिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध और सार्थक राजनीतिक जुड़ाव और सुलह की आवश्यकता पर चिंताएं शामिल थीं। ब्यूरो