फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Snowfall on high peaks of Kashmir including Gulmarg and Sonamarg

कश्मीर में बर्फबारी: गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत ऊंची चोटियों पर गिरी बर्फ, मैदानों में बारिश, जानिए पूर्वानुमान

Tue, 13 Oct 2026 08:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू Published by: Akash Dubey Updated Tue, 13 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी तथा कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Snowfall on high peaks of Kashmir including Gulmarg and Sonamarg
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के करवट बदलते ही कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को काफी बर्फबारी हुई। इससे गुलमर्ग, सोनमर्ग और जोजिला क्षेत्र की पहाड़ियां चमक उठी हैं। घाटी के मैदानी इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे, जबकि जम्मू शहर में धूप खिली रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुलमर्ग, अफरवात, सोनमर्ग और जोजिला समेत प्रमुख ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार और वीरवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी तथा कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 16 से 24 अक्तूबर के बीच मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos



एक तरफ कश्मीर में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू संभाग दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान से अब भी जूझ रहा है। जम्मू शहर के बनतालाब इलाके में 11 अक्तूबर को नाले में बही महिला रुखसाना कौसर का शव एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने तीन दिन के गहन तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

एसडीआरएफ की डीएसपी अल्बीना मलिक ने बताया कि रुखसाना अपने पति मोहम्मद कलीम को बचाने के प्रयास में तेज बहाव में बह गई थीं। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने उनका शव ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

जम्मू की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में अब भी कीचड़ जमा
जम्मू में बीते रविवार को पिछले 71 वर्षों में सर्वाधिक 185.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस मूसलाधार बारिश के चलते कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया और सड़कें व गलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जम्मू शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में अब भी भारी मात्रा में गाद और कीचड़ जमा है।

इतना रहा तापमान

स्थान, अधिकतम, न्यूनतम
श्रीनगर 20.0, 11.2
काजीगुंड 22.2, 9.4
पहलगाम 14.2, 6.8
गुलमर्ग 11.8, 5.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed