{"_id":"6ae2288795a030cbf601f800","slug":"zero-check-karlo-bhai-piyush-goyal-mocks-congress-with-ai-generated-swipe-at-rahul-gandhi-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जीरो चेक कर लो भाई': पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तंज; एआई से बनी तस्वीर से साझा कर क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जीरो चेक कर लो भाई': पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तंज; एआई से बनी तस्वीर से साझा कर क्या कहा?
Wed, 28 Oct 2026 10:23 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:23 PM IST
सार
चार राज्यों में विधान परिषद में 28 सीटों पर कांग्रेस का खाता नहीं खुला तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एआई से बनी ऐसी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में क्या था, पीयूष गोयल ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एआई से बनी एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद साझा की गई। कांग्रेस चारों राज्यों में कुल 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।
पीयूष गोयल की ओर से साझा की गई तस्वीर में राहुल गांधी को पेट्रोल पंप के कर्मचारी के रूप में दिखाया गया है। तस्वीर में पेट्रोल भरने वाली मशीन पर उन चारों राज्यों के नाम लिखे हैं, जहां चुनाव हुए थे। वहीं, मशीन के मीटर पर '0.00' लिखा है। यह चुनावों में कांग्रेस की सीटों की संख्या शून्य होने का संकेत है।
गोयल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, जीरो चेक कर लो भाई। यह पोस्ट चुनाव नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं की ओर से शुरू किए गए व्यापक सोशल मीडिया अभियान का हिस्सा थी। भाजपा ने चुनाव नतीजों आने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने चारों राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस के एक भी सीट नहीं जीत पाने को लेकर हमला बोला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस की बार-बार की जाने वाली आलोचना और मतपत्र से मतदान कराने की मांग पर सवाल उठाए।
सत्तारूढ़ भाजपा का कहना है कि चुनाव के नतीजों से चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष के आरोप कमजोर पड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: प्रगति बैठक: पीएम मोदी ने की 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा; राज्यों को क्या निर्देश दिए?
वित्त मत्री सीतारमण ने भी साधा था निशाना
इससे पहले, दोपहर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने उन पर मुद्दों का राजनीतिकरण करने और भारतीय उद्योग पर बिना आधार के आरोप लगाने का आरोप लगाया। यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि टाटा समूह को 'आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है'।
वित्त मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मेरा सुझाव है कि विपक्ष के नेता होने के नाते आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें। साथ ही, कारोबारी और कानूनी मामलों को लापरवाही से आपराधिक बताना स्वीकार्य नहीं है।
राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया था?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय कारोबारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के 'खिलौने' की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा था, टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता एक शब्द कहने की हिम्मत नहीं करता। आप कब तक चुप रहेंगे? तब तक, जब तक वे आपके मालिक नहीं बन जाते?

Zero Check Karlo Bhai! 😂 #MLCElectionResults #BallotPaper https://t.co/hwX3rMf5Rw
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 28, 2026