{"_id":"6aaf5e16a2b577e6eb0712db","slug":"violent-protest-in-manipur-kangpokpi-over-detention-of-six-villagers-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Sun, 20 Sep 2026 09:46 AM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:46 AM IST
सार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह ग्रामीणों की हिरासत के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। मोटबुंग में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए, वाहनों पर पथराव किया और नेशनल हाईवे-2 के कुछ हिस्सों को खोद दिया। ग्रामीणों की रिहाई के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। यह उग्र प्रदर्शन शनिवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ और आधी रात तक मोटबुंग और उसके आसपास के इलाकों में चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका और सरकारी वाहनों पर जमकर पथराव किया।
क्या बोले प्रदर्शनकारी?
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सुरक्षा बलों ने बिना कोई कारण बताए खोलेन गांव के छह ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। खोलेन गांव नागा बहुल चवांगकिनिंग गांव के पास स्थित है, जहां हाल ही में हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी निर्माण मशीनों का इस्तेमाल किया और मोटबुंग में नेशनल हाईवे-2 (इम्फाल से दीमापुर) के कुछ हिस्सों को खोद दिया।
ये भी पढ़ें: मुंबई में भीषण सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में घायल हुए ग्रामीण
इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को छोड़ दिया। ग्रामीणों की रिहाई के बाद यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। प्रशासन का कहना है कि इलाके में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।