फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback

सुर्खियां: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष हमलावर, वृंदावन में चार छात्रों की मौत; चार साल बाद भुवनेश्वर की वापसी

Wed, 07 Oct 2026 06:14 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 07 Oct 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख खबरों में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन से लेकर वृंदावन हादसे और खेल जगत के बड़े फैसले शामिल रहे। दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत करीब 50 सांसदों और 250 नेताओं को हिरासत में लिया गया। रात करीब 10 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। वृंदावन में पानी का टैंक साफ करने उतरे पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम के पांच छात्रों में चार की मौत हो गई, जबकि एक छात्र का इलाज चल रहा है। जहरीली गैस को हादसे की वजह बताया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। क्रिकेट में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान हुआ। करीब चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है, जबकि ऋषभ पंत की फिटनेस पर नजर बनी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी नया कप्तान मिला है। स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान संभालेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लाईदुबई विमान हमले पर मोसाद के पूर्व अधिकारी रामी इग्रा ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक बताया और पायलटों तथा क्रू की जांच व्यवस्था बदलने की जरूरत बताई। यूनिसेफ ने जलवायु संकट के बीच 34.7 करोड़ बच्चों पर गंभीर खतरे की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद छूटे पात्र मतदाताओं के लिए एसडीडी सूची ऑनलाइन की गई है। परिवहन क्षेत्र में दीपावली-छठ से पहले ट्रेनों में सीटों की कमी और बढ़ते हवाई किराये ने चिंता बढ़ाई है। वहीं ट्रंप ने मजबूत डॉलर, अमेरिका की महंगाई, ईरान की अर्थव्यवस्था और होर्मुज से तेल आपूर्ति पर बयान दिया। महंगाई के बीच कंपनियां छोटे पैक में 2-7 फीसदी तक सामान घटा रही हैं। आइए, विस्तार से देश की बड़ी सुर्खियों पर विस्तार से नजर डालते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
राहुल गांधी हिरासत से रिहा। - फोटो : Amar Ujala Graphics
हिरासत से रिहा हुए राहुल: पहले मार्च, फिर 8 घंटे का धरना; सुबह से लेकर रात तक प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आकाशवाणी भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक-एक कर नेताओं को वहां से हटाया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और पवन खेड़ा समेत 50 सांसदों को पुलिस ने डिटेन किया। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा भी देखने को मिला। रात करीब 10 बजे पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी समेत 50 सांसदों और करीब 250 नेताओं को किंग्सवे कैंप से रिहा किया। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
वृंदावन में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में भर्ती; जांच के आदेश
पानी के टैंक को साफ करने के लिए उतरे वृंदावन चैतन्य विहार सेक्टर-2 के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम के 5 छात्र इसमें डूब गए। टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण छात्र मनू कटारे (22), विशू शर्मा (19), आर्यन पांडेय (16) और 17 वर्षीय देवांश शर्मा मौत हो गई, जबकि रुद्राक्ष का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गुरुकुलम के संचालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।  आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान: चार साल बाद भुवनेश्वर की वापसी, श्रेयस कप्तान; पंत की फिटनेस पर नजर
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। भुवनेश्वर को 16 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। यह चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के पद से हटने के बाद पहला बड़ा चयन है। प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चयन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।  आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

एक्सक्लूसिव: फ्लाईदुबई विमान हमला बड़ी चूक, अब इस्राइल की क्या तैयारी? मोसाद के पूर्व शीर्ष अफसर से खास बातचीत

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
मोसाद के पूर्व अधिकारी से की खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में हुई घटना ने विमानन सुरक्षा की बड़ी खामी उजागर कर दी है। मोसाद के डिविजनल विंग के पूर्व हेड रामी इग्रा ने इसे इस्राइली सुरक्षा तंत्र की बड़ी विफलता बताया। उनके मुताबिक अगर मोसाद के पास संबंधित पायलट के बारे में जानकारी होती, तो उसे रोका जाता। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भर में पायलटों और क्रू की जांच का तरीका बदलना होगा। पेश है आशीष तिवारी से बातचीत के मुख्य अंश...  आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

रिपोर्ट: दुनिया के 34 करोड़ से अधिक बच्चों पर मंडराया गंभीर खतरा, यूनिसेफ की सूखा और भुखमरी की चेतावनी

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
रिपोर्ट - फोटो : AI Generated
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने वैश्विक जलवायु संकट को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। कहा है कि प्रशांत महासागर में तापमान बढ़ने से दुनिया भर का मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव से भारत समेत करीब 100 देशों के 34.7 करोड़ से अधिक बच्चों की जिंदगी, सेहत और पढ़ाई पर सीधा संकट गहरा गया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि 2026-2027 का अल नीनो इतिहास के सबसे गंभीर दौर में से एक साबित हो सकता है।  आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
कौन से पात्र लोग मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर चुनाव आयोग?: छूटे वोटरों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जानें प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल में चुनाव भले ही हो गए हो लेकिन विवाद अभी भी जारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के बाद से तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई। कई राज्यों में लगातार इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या हटाए गए मतदाताओं की श्रेणी में रखे गए लोगों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।  इस सूची को एएसडीडी सूची कहा गया है। अगर कोई पात्र व्यक्ति एसआईआर के बाद मतदाता सूची में अपना नाम नहीं पाता है, तो वह पहले एएसडीडी सूची में अपना नाम देख सकता है। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन।
परिवहन: दीपावली-छठ से पहले ही ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी आसमान पर..., पटना का टिकट दुबई से भी महंगा
दीपावली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए इस बार भी सफर आसान नहीं होगा। त्योहार में अभी करीब एक महीना बाकी है, लेकिन बिहार, झारखंड और पूर्वांचल जाने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेनें अभी से भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कई में अलग-अलग श्रेणियों में टिकट मिलना बंद हो गया है। रेल टिकट की किल्लत का असर अब हवाई किराये पर भी पड़ रहा है। छठ से पहले 10 नवंबर को दिल्ली से पटना की उड़ान का शुरुआती किराया 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यह इसी अवधि में दिल्ली से दुबई के शुरुआती किराये से भी अधिक है। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

ट्रंप ने बताया डॉलर क्यों मजबूत?: अमेरिका की महंगाई पर भी बोले, ईरानी अर्थव्यवस्था और होर्मुज पर किया ये दावा
पिछले कई महीनों से लगातार अमेरिका में महंगाई बढ़ती नजर आ रही थी। हालांकि, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि महंगाई कम तो हुई है, लेकिन खत्म नहीं हुई है। अगस्त के आंकड़े कछ दिन पहले ही आए। इसमें  बताया गया कि थोड़ी बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह विश्लेषकों के अनुमानों से कम रही है। इसी बीच ट्रंप से अमेरिका में बढ़ती हुई महंगाई पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इस समय बहुत मजबूत डॉलर है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
महंगाई बढ़ी तो कंपनियों ने शुरू किया ये खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महंगाई बढ़ी तो बदला पैकेट का गणित: छोटे पैक में सामान की मात्रा कम, बड़े पैक किए महंगे; ग्राहकों पर कितना असर?
दशहरा और दिवाली से पहले रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामान की बढ़ती कीमतों का असर अब अलग तरीके से दिखाई दे रहा है। कच्चे माल और उत्पादन से जुड़ी लागत बढ़ने के बीच कंपनियां हर पैकेट की कीमत सीधे बढ़ाने से बच रही हैं। इसके बजाय छोटे पैक में सामान की मात्रा घटाई जा रही है। कई मामलों में मात्रा में 2 से 7 फीसदी तक की कमी की जा रही है। वहीं बड़े पैक की कीमत सीधे 5 से 6 फीसदी तक बढ़ाई जा रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक को कई सामान पहले जितने ही रुपये में मिलेंगे, लेकिन पैकेट में सामान कुछ कम होगा। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

top Headlines Opposition offensive against Election Commission students die Vrindavan Bhubaneswar comesback
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
बीसीसीआई का बड़ा फैसला: स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की कप्तान, हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को नया कप्तान मिल गया। अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंप दी गई है। वह हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी संभालेंगी। हरमनप्रीत ने कप्तान के पद से हटने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed