फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court pil independent panel election commission reforms religious appeals hate speech

'चुनाव आयोग में कमियों की हो जांच': सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, पीआईएल में और क्या-क्या मांग की गई?

Sat, 24 Oct 2026 02:57 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 24 Oct 2026 02:57 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति बनाने की मांग की गई है। साथ ही, चुनाव प्रचार में धार्मिक पहचान और हेट स्पीच के इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
supreme court pil independent panel election commission reforms religious appeals hate speech
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के कामकाज में कथित संस्थागत कमियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है। इस समिति की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश द्वारा किए जाने का सुझाव दिया गया है। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर इस याचिका में यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि चुनाव आयोग उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक पहचान का इस्तेमाल करने, धार्मिक प्रतीकों को प्रदर्शित करने या नफरत भरे भाषणों (हेट स्पीच) सहित सांप्रदायिक और गुटीय अपील करने से रोके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनोज जरांगे: 500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने की जांच की मांग
विज्ञापन


बता दें कि हाल के दिनों में एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। एक दिन पहले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने एसआईआर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एसआईआर के जरिए देश में दो तरह के नागरिक बनाने की कोशिश का आरोप लगाया। (एक वे, जिन्हें वोट देने का अधिकार होगा और दूसरे वे, जिनका नाम मतदाता सूची से हटने के कारण मतदान का अधिकार छिन सकता है।) रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए वोट हटाकर चुनाव जीतने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के बाद 'एक्स' पर आईं सोनिया गांधी: बताया राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा, वीडियो साझा किया

शुक्रवार को हैदराबाद में कांग्रेस विधायकों और अन्य नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने एसआईआर के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा और मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। रेवंत रेड्डी ने इस विवाद की तुलना आजादी की लड़ाई के दौरान साइमन कमीशन के विरोध से की। उस समय ‘साइमन वापस जाओ’ का नारा दिया गया था। इसी तर्ज पर उन्होंने ‘ज्ञानेश वापस जाओ’ का नारा दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed