फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revelation in IIT Bombay case Sahil asked second chance after being caught cheating submitted written apology

आईआईटी मुंबई केस में खुलासा: नकल करते पकड़े जाने पर साहिल ने मांगा था दूसरा मौका, लिखित में दिया था माफीनामा

Tue, 13 Oct 2026 02:53 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने परीक्षा में कथित नकल करते पकड़े जाने के बाद लिखित माफीनामा देकर अपनी गलती स्वीकार की थी और दूसरा मौका मांगा था। 18 सितंबर को उसकी आत्महत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
Revelation in IIT Bombay case Sahil asked second chance after being caught cheating submitted written apology
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे ने परीक्षा में कथित तौर पर नकल करते पकड़े जाने के बाद संस्थान को लिखित माफीनामा दिया था। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरा मौका देने की अपील भी की थी। पुलिस के मुताबिक, यह घटनाक्रम 18 सितंबर को छात्र की आत्महत्या से कुछ घंटे पहले का है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण दूला भी शामिल हैं। छात्र के माता-पिता ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में मोबाइल से चैटजीपीटी इस्तेमाल करने का आरोप
साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के दूसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उसे कथित तौर पर मोबाइल फोन से चैटजीपीटी इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि वह परीक्षा में सवालों के जवाब पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा था। इसी घटना के कुछ घंटे बाद शाम को साहिल अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


लिखित माफीनामे में मानी गलती, दूसरा मौका देने की गुजारिश
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परीक्षा में कथित नकल करते पकड़े जाने के बाद साहिल ने संस्थान को लिखित बयान दिया था। इसमें उसने माना कि उसने परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं की थी और अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही, उसने संस्थान से उसे एक और मौका देने की अपील की थी। पुलिस इस मामले से जुड़े घटनाक्रम और संबंधित लोगों के बयानों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर पर उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप
साहिल के पिता की शिकायत के बाद पवई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि संस्थान में उनके बेटे के साथ उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव किया गया। आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े मामले में प्रोफेसर को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पुलिस के सामने दिए अपने बयान में प्रोफेसर दूला ने साहिल के माता-पिता की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

क्राइम ब्रांच ने 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए
मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच के सिलसिले में अब तक 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण दूला के बयान भी शामिल हैं। जांच में छात्र की मौत से पहले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में दुकानदारों को बड़ी राहत: दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पर चार्ज; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

बेटे को न्याय दिलाने के लिए आजाद मैदान में भूख हड़ताल
साहिल के माता-पिता रवींद्र वाकोडे और सोनाली वाकोडे ने 24 सितंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका आरोप है कि प्रतिष्ठित संस्थान में उनके बेटे को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। दोनों अपने बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed