फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prayagraj leh udham singh nagar new worker hubs statistics ministry survey report

रोजगार: किन शहरों में तेजी से बढ़ रही श्रमिक गतिविधियां, कहां महिलाओं का दबदबा?

Tue, 15 Sep 2026 08:03 AM IST
निर्मल कांत अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
prayagraj leh udham singh nagar new worker hubs statistics ministry survey report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज उत्तराखंड के उधम सिंह नगर  और लद्दाख के लेह समेत  सूरत, पुणे, रंगारेड्डी व उत्तर 24 परगना जैसे शहर अपने अपने राज्य में श्रमिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के तौर पर तेजी से उभर रहे हैं। ये उन 16 शहरों में शामिल हैं, जहां पांच लाख से अधिक गैर-पंजीकृत प्रतिष्ठान काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सांख्यिकी मंत्रालय की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 16 शहरों में तीन महाराष्ट्र में और दो गुजरात में हैं जबकि कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में इस श्रेणी में एक-एक जिला शामिल है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में गैर-पंजीकृत इकाइयों में 5.77% प्रयागराज में हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड की 23.03% इकाइयां यूएस नगर में हैं। गुजरात की कुल इकाइयों में से 19.43% सूरत में, तेलंगाना की कुल 23.53% इकाइयां रंगारेड्डी में हैं। बंगाल की इकाइयों में से 15.99% उत्तर 24 परगना में और महाराष्ट्र की इकाइयों में से 9.14% पुणे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना; क्या है पूरी कहानी?


मिजोरम के प्रतिष्ठानों में महिलाओं का वर्चस्व
महिला नेतृत्व वाले गैर-पंजीकृत प्रतिष्ठानों की सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले शीर्ष 10 जिले तेलंगाना, मणिपुर और मेघालय में स्थित हैं। मिजोरम में के प्रत्येक जिले में 50 प्रतिशत प्रतिष्ठान महिला स्वामित्व वाले हैं। देश के 237 जिलों में, गैर-निगमित क्षेत्र के कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी एक तिहाई है।

जिला स्तरीय अनुमानों से महिला उद्यमिता में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पैटर्न का पता चलता है। महिला नेतृत्व वाले गैर-पंजीकृत प्रतिष्ठानों की सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले शीर्ष 10 जिले तेलंगाना, मणिपुर और मेघालय में स्थित हैं। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed