Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistani-social-media-handles-target-up-elections-with-fake-posts-and-cyber-propaganda

सेना-कश्मीर के बाद अब यूपी चुनाव निशाने पर: पाकिस्तानी हैंडल सक्रिय, दलों के नकली चेहरे ओढ़ भड़का रहे आपसी जंग

Fri, 27 Nov 2026 04:19 AM IST
Rajkishor राजकिशोर
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:19 AM IST
सार

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावों के दौरान पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दुष्प्रचार बढ़ने की आशंका जताई है। एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, फर्जी हैंडल राजनीतिक दलों के समर्थक बनकर विवादित पोस्ट डालते हैं, जिससे असली कार्यकर्ताओं के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

विज्ञापन
pakistani-social-media-handles-target-up-elections-with-fake-posts-and-cyber-propaganda
राजनीतिक दलों के नाम पर फर्जी पोस्ट से फैलाया जा रहा तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सेना और कश्मीर पर झूठ फैलाते रहे पाकिस्तानी हैंडल अब उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर आए हैं। तरीका नया है और ज्यादा खतरनाक भी। ये हैंडल किसी राजनीतिक दल के समर्थक बनकर ऐसी पोस्ट डालते हैं, जिससे विरोधी दल के कार्यकर्ता भड़क उठें, और फिर दोनों तरफ के असली लोग आपस में भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रेड अलर्ट जारी किया है कि यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव में यह हमला और तेज होगा। इस बार सीधे बड़े नेताओं और पत्रकारों को भी निशाना बनाया जाएगा। एजेंसियों के आकलन के मुताबिक यह चुनावी प्रतिद्वंद्विता की आड़ में लड़ा जा रहा छद्म साइबर युद्ध है। निशाना कोई एक दल नहीं, बल्कि देश का सामाजिक ताना-बाना है।
विज्ञापन


चुनावी राज्यों के लिए साजिश, निशाना कौन?
चुनाव तो बहाना है, असली मकसद राजनीतिक मतभेद को जातीय और सामाजिक दुश्मनी में बदलना और लोकतंत्र की हर संस्था के प्रति अविश्वास पैदा करना है। यह कोई नई फैक्टरी नहीं है। अब तक इनका केंद्र फौज और कश्मीर था। चुनाव आते ही इसी ढांचे का रुख जाति और राजनीति की ओर मोड़ दिया गया है। एजेंसियों की बड़ी फिक्र यह है कि चुनावी मौसम में बड़े नेताओं, पत्रकारों व प्रभावशाली लोगों को सीधे निशाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी हैंडल से किसी पार्टी का नकली पोस्ट डालते हैं और शुरू हो जाता है वाद-विवाद
ये हैंडल विपक्षी दल के समर्थक बनकर विवादित पोस्ट डालते हैं, जिससे असली कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाते हैं। 
  • सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले किसी हैंडल की नकल तैयार की जाती है। जातिसूचक सरनेम या पार्टी समर्थक की पहचान का खाता बनाया जाता है। मसलन, सपा का समर्थक बनकर हैंडल खड़ा किया गया। फिर जाति या समाज को बांटने वाली विवादित पोस्ट डाली गई। जवाब में भाजपा या दूसरे दलों के लोग उस पर टूट पड़ते हैं, गालियां शुरू हो जाती हैं। नकली पोस्ट असली झगड़े में बदल जाती है। यही चाल भाजपा या कांग्रेस के नाम से भी चली जाती है।
  • चुनाव में किसी नेता का गढ़ा हुआ बयान पूरे समुदाय को भड़का सकता है। यह हथियार पहले से ज्यादा घातक साबित हो सकता है।
  • इस तंत्र ने तीन महीने में भारत के खिलाफ 28 झूठे दावे फैलाए हैं। इनमें एनएसए अजीत डोभाल का डीपफेक वीडियो भी शामिल था। गाजियाबाद में मस्जिदें गिराने और कोलकाता में नमाजियों पर फायरिंग के झूठे दावे भी किए गए।  

सरकार ने चार मोर्चे खोले
सरकार ने तत्काल फैक्ट चेक, संदिग्ध हैंडल को ब्लॉक करना, एजेंसियों के बीच समन्वय व जागरुकता फैलाने जैसे कदम उठाए हैं। @RedDeFacto और अनुषी तिवारी जैसे कई सक्रिय हैंडल ब्लॉक किए गए हैं। मई, 2025 में सरकार ने एक्स को 8,000 खाते ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed