फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new record Parliament: Monsoon Session continues 40 days preparations introduce Women Reservation Bill?

संसद के इतिहास में नया रिकॉर्ड: 40 दिन बाद भी मॉनसून सत्र जारी, क्या महिला आरक्षण बिल लाने की है तैयारी?

Tue, 22 Sep 2026 01:54 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 40 दिन बाद भी मॉनसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। इस देरी के बीच 2029 से पहले महिला आरक्षण कानून में संशोधन की अटकलें भी तेज हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
new record Parliament: Monsoon Session continues 40 days preparations introduce Women Reservation Bill?
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद का मानसून सत्र में दोनों सदनों के स्थगित होने के 40 दिन बाद भी औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि सरकार नया सत्र बुलाए बिना ही एक अहम कानून लाना चाहती है। वहीं, लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी ने पीटीआई को बताया कि दोनों सदनों का 40 दिनों तक स्थगित रहना एक नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


क्या महिला आरक्षण कानून लाने की तैयारी में है सरकार? 
उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में संसद के दोनों सदनों को 28 दिनों के बाद स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उस समय सरकार जीएसटी कानून पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रही थी। वहीं, इस बात के मजबूत संकेत हैं कि सरकार 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए उसमें संशोधन का प्रस्ताव फिर से लाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
बजट सत्र में क्यों पेश नहीं हो पाया? 
इससे पहले बजट सत्र के दौरान कोशिश की गई थी, लेकिन पर्याप्त संख्या बल न होने के कारण सफल नहीं हो पाई थी। खास रूप से दक्षिणी विपक्षी दलों की चिंताओं को दूर करने के लिए, जो जनसंख्या आधारित परिसीमन के तहत लोकसभा प्रतिनिधित्व में गिरावट की आशंका जता रहे हैं। सरकार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों में 50 प्रतिशत की एक समान वृद्धि का प्रस्ताव करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब से स्थगित है सदन? 
लोकसभा और राज्यसभा, दोनों की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। आम तौर पर, अगले तीन से चार दिनों के भीतर सत्र का सत्रावसान (औपचारिक समापन) कर दिया जाता है। लेकिन इस बार, मंगलवार सुबह तक सत्रावसान की अधिसूचना जारी नहीं की गई है।


बजट सत्र 18 अप्रैल को समाप्त हुआ था। वहीं, 20 अप्रैल को उसका सत्रावसान किया गया था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति सरकार की सिफारिश पर सत्र बुलाते हैं। उसका सत्रावसान करते हैं।इसके साथ ही शीतकालीन सत्र आम तौर पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है। क्रिसमस से पहले समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed