फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Passport Rules And Fees For Adults And Children In India explainer

पासपोर्ट बनवाना महंगा: 36 पेज के लिए अब 2,500 रुपये, तत्काल की फीस भी बढ़ी; जानें नए नियम

Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

15 सितंबर 2026 से नए पासपोर्ट नियम लागू हो गए हैं। 15 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता पांच साल या 18 साल की उम्र तक, जो पहले हो, रहेगी। वहीं पासपोर्ट सेवाओं की संशोधित फीस 1 जुलाई से लागू है। 36 पेज के वयस्क पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट की फीस 3,500 से 5,000 रुपये हो गई है।
 

विज्ञापन
New Passport Rules And Fees For Adults And Children In India explainer
भारतीय पासपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों में अहम बदलाव किए हैं। 15 सितंबर 2026 से लागू पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 में खासकर 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता व विभिन्न पासपोर्ट सेवाओं की फीस से जुड़े प्रावधान बदले हैं। फीस में बदलाव 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है। अभिभावकों के लिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे का पासपोर्ट कितने समय तक वैध रहेगा और नया या दोबारा पासपोर्ट बनवाने पर कितनी फीस देनी होगी। 
विज्ञापन


15 वर्ष से कम बच्चे का पासपोर्ट कितने साल चलेगा?
नए नियम में 15 साल से कम उम्र के बच्चे के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल या 18 साल की उम्र जो भी पहले हो तय की गई है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी बच्चे का पासपोर्ट 13 साल की उम्र में जारी होता है, तो सामान्य तौर पर वह 5 साल के लिए जारी होगा, लेकिन बच्चा 18 साल का होते ही इसकी वैधता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


वयस्कों के लिए सामान्य पासपोर्ट
पासपोर्ट पुरानी फीस नई फीस
36 पेज ₹1,500 ₹2,500
60 पेज ₹2,000 ₹3,500

60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के नए पासपोर्ट आवेदन पर भी 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।

तत्काल पासपोर्ट कितना महंगा हुआ?
पासपोर्ट पुरानी फीस नई फीस
36 पेज ₹3,500 ₹5,000
60 पेज ₹4,000 ₹6,000

60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के नए पासपोर्ट आवेदन पर भी 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।

पासपोर्ट की फीस में क्या बदलाव हुआ?
पासपोर्ट सेवाओं की संशोधित फीस 1 जुलाई 2026 से लागू है। नई दरें सामान्य पासपोर्ट, री-इश्यू, तत्काल, खोए या खराब पासपोर्ट के बदले नया पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) जैसी सेवाओं पर लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed