फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates Goa CJP activists release High Court order Gujarat Jignesh Mevani FIR north east west south

न्यूज डायरी: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कमल के फूल तोड़ने गए दो बच्चों की मौत

Mon, 12 Oct 2026 10:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 12 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
National Updates Goa CJP activists release High Court order Gujarat Jignesh Mevani FIR north east west south
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने रविवार रात कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छह कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। गोवा पुलिस ने राजधानी पणजी के आजाद मैदान में प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में होटल कारोबारी जैक सुखीजा, कार्यकर्ता आमरीन शेख, आदित्य परुलेकर और भूपेश बिन समेत अन्य शामिल थे। अधिवक्ता मेलिसा सिमोस ने अवैध हिरासत के खिलाफ बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नोर्मा अल्वारेस ने जस्टिस वाल्मीकि मेनेजेस और जस्टिस अमित जमसांडेकर की पीठ के सामने पक्ष रखा। अल्वारेस ने बताया कि सुनवाई शाम 7.30 बजे शुरू हुई और रात 8.45 बजे समाप्त हुई।ऑनलाइन सुनवाई में शामिल सरकारी वकील ने आश्वासन दिया कि सभी छह लोगों को तुरंत रिहा कर दिया जाएगा। अब इस मामले की सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गुजरात: कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप
कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर में FIR दर्ज की गई है। पेठापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में मेवाणी पर अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिसकर्मियों को सरकारी काम करने से रोकने का आरोप लगाया गया है। FIR के मुताबिक, 9 अक्टूबर को गांधीनगर में चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस पेठापुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस उम्मीदवार से जुड़ी एक शिकायत के मामले में उनका बयान दर्ज कर रही थी। इसी दौरान जिग्नेश मेवाणी अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पुलिस के काम में बाधा डाली। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें गैरकानूनी जमावड़ा, साझा उद्देश्य के तहत किए गए अपराध की जिम्मेदारी, दंगा करने, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। प्राथमिकी में जानबूझकर अपमान करने, लोगों में डर या अफवाह फैलाने, समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने और नफरत या दुर्भावना को बढ़ावा देने से संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रैगिंग: जूनियर डॉक्टर की आत्महत्या मामले में दो सीनियर रेजिडेंट गिरफ्तार
गुजरात के सूरत स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्र हर्ष पंड्या की आत्महत्या के करीब दो महीने बाद पुलिस ने रविवार को दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। उन पर पंड्या समेत 10 जूनियर छात्रों को प्रताड़ित करने और रैगिंग का आरोप है। सहायक पुलिस आयुक्त जेड देसाई ने बताया कि आरोपी दीक्षिता घेवरिया और हिना भूत को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पंड्या का शव उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद से गिरफ्तारी से बच रही थीं। पुलिस ने इस मामले में सरकारी मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के चार स्नातकोत्तर छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। देसाई के अनुसार, कॉलेज की एंटी-रैगिंग समिति ने पाया कि आरोपियों ने पंड्या को रैगिंग के जरिये प्रताड़ित किया था। मामले में शामिल अन्य आरोपी निराली वसावे और अनुज माहेश्वरी अभी भी फरार हैं। खटोदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के दिनों में रैलियों पर लगे रोक : संसदीय समिति
एक संसदीय समिति ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन जिला प्रशासनों को रैलियों, जुलूसों या सार्वजनिक आयोजनों की अनुमति न देने की सिफारिश की है ताकि ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था का इंतजाम पहले से ही ठीक रहे और किसी भी उम्मीदवार पर बाहरी गड़बड़ी का असर न पड़े। कांग्रेस राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधारों से जुड़ी अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति को सौंपी। यह रिपोर्ट नीट पेपर लीक विवाद और एटीए में प्रशासनिक कमियों के बाद आई है। समिति ने सिफारिश की है कि सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 में संशोधन किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ट्रैफिक जाम या बाहरी बाधाओं के कारण कोई भी छात्र परीक्षा से न चूके। देरी से पहुंचने वालों को बचे समय के लिए परीक्षा देने की मिले इजाजत : समिति ने कुछ मिनट की देरी से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश न मिलने पर चिंता जताई है। सुझाव दिया है कि हस्ताक्षर कराकर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन

कमल के फूल तोड़ने गए छठी के दो छात्रों की तालाब में डूबने से मौत
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार को तालाब में डूबने से छठी कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र स्थानीय जिला परिषद स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे और तालाब में कमल के फूल तोड़ने गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक ग्रामीण ने तालाब के किनारे चप्पलें देखीं और लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तलाश की तो दोनों बच्चों के शव तालाब में मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

शिक्षकों पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन का दबाव बनाने का आरोप
कर्नाटक में शिक्षकों की विधान परिषद सीट के चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गठबंधन ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे 27 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। इस सीट पर जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस ने एपी रंगनाथ को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधान परिषद सदस्य पुट्टन्ना से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed