फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Wrestler Suicide: National-Level Wrestler Dies, Husband and In-Laws Face Harassment Allegations

अपनों से ही हार गई थी पहलवान अश्विनी: पिता के बयान से आया नया मोड़, बताया बेटी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Sat, 05 Sep 2026 08:43 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 05 Sep 2026 08:43 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली एक पहलवान मां की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। धाराशिव में शुक्रवार महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ खाई में छलांग लगा दी थी, जिसमें उसके बेटे और एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी गंभीर है। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान पहलवान अश्निनी के पिता के बयान से मामले में नया खुलासा हुआ है। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
Maharashtra Wrestler Suicide: National-Level Wrestler Dies, Husband and In-Laws Face Harassment Allegations
पति और ससुराल वालों पर क्या आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जिस मां ने खेल के मैदान में हर मुश्किल से लड़कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई, वही जिंदगी की जंग में अपनों के सामने हार गई। महाराष्ट्र के धाराशिव में 30 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की पहलवान अश्वनी पॉल ने अपने बच्चों सहित खाई में कूदकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। इसमें उसके पांच साल के बेटे और दो साल की एक बेटी की भी जान चली गई, जबकि दूसरी नन्ही बेटी जिंदगी के लिए जूझ रही है। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ। अश्वनी के पिता ने पति और ससुराल वालों पर पैसों, सोने और ऑटो रिक्शा के लिए कथित प्रताड़ना का आरोप  लगाया है। महिला ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पति और ससुराल वालों पर क्या आरोप लगाए गए हैं?

महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास और पति की बुआ समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला को पति और ससुराल वाले पैसों और अन्य कीमती सामान के लिए परेशान करते थे। महिला की शादी 2020 में हुई थी। 2021 में उसके बेटे का जन्म हुआ, जबकि 2024 में जुड़वां बेटियां पैदा हुईं।

विज्ञापन

बेटियों के जन्म के बाद क्यों बढ़ गया था कथित दबाव?

  • पुलिस शिकायत के अनुसार, जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उससे पैसे, सोना और ऑटो रिक्शा की मांग शुरू कर दी थी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद वह करीब तीन महीने पहले अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी थी। पिता का आरोप है कि मायके में रहने के बावजूद फोन के जरिए उसे कथित रूप से परेशान किया जाता रहा।
  • उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में ऐसा कुछ हुआ होगा, जिसके बाद उनकी बेटी यह खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हो गई।

 

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

महिला के पिता की शिकायत पर नलदुर्ग पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नलदुर्ग थाने के पुलिस निरीक्षक रवींद्र गायकवाड़ के अनुसार, प्राथमिकी में नामजद सभी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले महिला के साथ क्या हुआ था और कथित प्रताड़ना की शिकायतों की वास्तविक स्थिति क्या थी।

परिवार ने क्या मांग की है?

महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार के लिए यह घटना इसलिए भी बेहद दर्दनाक है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली महिला की जिंदगी अचानक खत्म हो गई और उसके तीन छोटे बच्चों में से दो की भी जान चली गई। पुलिस की जांच अब आरोपों और घटना की पूरी परिस्थितियों को सामने लाने में अहम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed