फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Of 28 Oct: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में आग से चार झोपड़ियां जलकर राख, चार वाहन भी क्षतिग्रस्त; लातूर में साहूकार के घर छापा

Wed, 28 Oct 2026 03:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 28 Oct 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Of 28 Oct: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बुधवार सुबह आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 6:15 बजे वाशी-बेलापुर मार्ग पर पाम बीच रोड के किनारे करावे गांव में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नवी मुंबई नगर निगम के दमकल अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि आग से झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान जल गया। पास में खड़ी एक स्कूटी और एक इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल गईं। वहीं, एक कार और ऑटो रिक्शा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जरांगे पाटिल ऑडियो विवाद में एसआईटी जांच का शिवसेना ने किया स्वागत
 महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़े कथित ऑडियो विवाद की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने का शिवसेना नेता आनंद दुबे ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नेताओं को राजनीति करनी चाहिए, लेकिन किसी को बदनाम नहीं करना चाहिए। आनंद दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसआईटी जांच और ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। विवादित ऑडियो में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता श्रीकांत शिंदे ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले मराठा आरक्षण आंदोलन को कमजोर करने के लिए मनोज जरांगे पाटिल को 500 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या वास्तव में इसका लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लातूर में साहूकार के घर छापा, खाली चेक और दस्तावेज जब्त
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बिना लाइसेंस के कर्ज देने के मामले की जांच के तहत एक साहूकार के घर छापा मारा गया। इस दौरान कई खाली चेक, हिसाब-किताब की डायरियां और बांड पेपर जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को निलंगा इलाके में सहकारिता विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को साहूकार के घर से खाली चेक, खातों से जुड़ी डायरियां, बांड पेपर और जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इससे बिना लाइसेंस के कर्ज देने से जुड़े मामले की पड़ताल में मदद मिल सकती है। इस बीच, सहकारिता विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई अवैध रूप से कर्ज देने का काम कर रहा है, तो इसकी सूचना गोपनीय तरीके से विभाग को दें। विभाग ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जमीन का सौदा रद्द होने पर रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या, 21 साल का युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में जमीन का सौदा पूरा नहीं होने और टोकन के पैसे लौटाने के विवाद में 62 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय शामराव ब्रह्मंकर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक चंद्रशेखर भास्कर दहिकर आमगांव तहसील के बोथली गांव के रहने वाले थे। वह अकेले रहते थे। मंगलवार को उनका शव खेत में मिला। उनके सिर और सीने पर ईंट से हमला किया गया था।

जांच में पता चला कि दहिकर ने सितंबर में अजय के माध्यम से आमगांव में एक जमीन बेचने का समझौता किया था। इसके लिए उन्हें पांच लाख रुपये टोकन के तौर पर मिले थे। इसमें से चार लाख रुपये अजय के पास और एक लाख रुपये दहिकर के पास थे। जमीन का सौदा पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद खरीदार ने टोकन राशि वापस मांगी। दहिकर को 27 अक्टूबर तक पैसे लौटाने थे। वह अजय से अपने पास रखे चार लाख रुपये मांग रहे थे। पुलिस के अनुसार, अजय ने इंट्राडे शेयर ट्रेडिंग में 3.5 लाख रुपये गंवा दिए थे। वह पैसे लौटाने में असमर्थ था। आरोप है कि इसी वजह से उसने सोमवार रात दहिकर की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी के अपराध स्वीकार करने की बात कही है। स्थानीय अपराध शाखा ने उसे आगे की जांच के लिए आमगांव पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed