{"_id":"6adb05d2e2f0e47d6c0e6de8","slug":"khari-baat-alliance-only-on-respectable-number-of-seats-congress-s-up-in-charge-rajendra-pal-gautam-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरी बात: 'सम्मानजनक सीटों पर ही समझौता', कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कई मुद्दों पर रखी राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खरी बात: 'सम्मानजनक सीटों पर ही समझौता', कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कई मुद्दों पर रखी राय
विज्ञापन
राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तभी होगा, जब सपा कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें देगी। जहां झुकना होगा हम झुकेंगे भी लेकिन हमें अब 2024 से आगे बढ़ना है क्योंकि तब से अब तक उत्तर प्रदेश और कांग्रेस में बहुत कुछ बदल चुका है। गांव-गांव में कांग्रेस खड़ी हो गई है। गठबंधन तभी सफल होता है जब नेताओं के साथ-साथ नीचे जमीन पर कार्यकर्ताओं और जनाधार में भी तालमेल और समन्वय हो। इसके लिए एक-दूसरे का सम्मान और हिस्सेदारी जरूरी है। यह कहना है कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का। उन्होंने यह बात अमर उजाला डॉट कॉम पर कार्यक्रम खरी बात में दिए गए साक्षात्कार में कही।
गौतम कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में मुझे राहुल जी ने बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने का काम दिया है। मैं भरोसे से कह सकता हूं कि यहां - फसल लहलहाएगी और कांग्रेस - फिर से खड़ी होगी। कांग्रेस और सपा इंडिया गठबंधन के अहम - हिस्से हैं और हमारा समान उद्देश्य है, भाजपा को सत्ता से हटाना। -इसलिए दोनों दलों ने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश का चुनाव - मिलकर ही लड़ेंगे। दलों के नेताओं - के बयानों पर गौतम कहते हैं कि - कोई तल्खी नहीं है दलों के बीच बयानबाजी होती रहती है। आजादी का आंदोलन कांग्रेस ने लड़ा। आज - जो भारत देख रहे हैं उसके पीछे - कांग्रेस के नेताओं की ही सोच है। मैंने यही कहा कि सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी होने के नाते हमें बराबर का सम्मान चाहिए। हम उनको भी -सम्मान देंगे वो हमें सम्मान दें।
गठबंधन में सीटों के बंटवारे का आधार 2022 के चुनाव होंगे या 2024 के चुनाव इस सवाल के जवाब में गौतम कहते हैं कि किसी भी पार्टी में उतार-चढ़ाव आते हैं। यूपी में हम अर्श से फर्श पर आ गए थे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी ने एक नई कांग्रेस बनाई है। जनता के मुद्दों पर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी और लड़ रहे हैं। उससे लोगों में राहुल गांधी के प्रति भरोसा पैदा हुआ है। उस भरोसे ने लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब हरियाणा राजस्थान में अच्छे नतीजे दिए। यह भरोसा अकेले समाजवादी पार्टी के लिए नहीं बना, बल्कि राहुल गांधी के प्रति जो भरोसा बना उससे इंडिया ब्लॉक के प्रति भरोसा बढ़ा और अच्छा रिजल्ट आया। कोई कहता है कि आप 2024 से पहले कहीं नहीं थे तो फिर मेरा कहना है कि अब से चालीस साल पहले हम ही थे।
विज्ञापन
अगर सरकार बनती है तो क्या कांग्रेस अपना उपमुख्यमंत्री चाहेगी इसके जवाब में गौतम कहते हैं कि इसकी संभावना है लेकिन सारी बातें चुनाव के बाद तय होंगी। हमारा पहले लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना है। गठबंधन में कुछ और छोटे दलों को शामिल करने के सवाल पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जरूर आना चाहिए। इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। ओवैसी को साथ लेने के सवाल पर गौतम कहते हैं कि भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी का मुकाबला कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी ही कर सकती है।
पूरा इंटरव्यू यहां देखें:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन