फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala adoor clash congress cpim youth workers rahul mamkootathil police action

कॉलेज यूनियन चुनाव के बाद तनाव: कांग्रेस और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने तीन मामले किए दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 02:42 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पथानामथिट्टा, केरलम
पीटीआई, पथानामथिट्टा, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 11 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

केरल के अदूर में कॉलेज चुनाव और विरोध रैली के बाद कांग्रेस और सीपीआई(एम) के युवा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने पूर्व विधायक राहुल ममकूटथिल समेत कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
kerala adoor clash congress cpim youth workers rahul mamkootathil police action
केरल में कांग्रेस और सीपीआईएम में झड़प - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल के अदूर में कांग्रेस और सीपीआई एम के युवा कार्यकर्ताओं के बीच बड़े पैमाने पर झड़प की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए। इनमें पलक्कड़ के पूर्व विधायक राहुल ममकूटथिल भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू), यूथ कांग्रेस, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक, तनाव की शुरुआत शनिवार को अदूर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कॉलेज यूनियन चुनाव के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में सीपीआई एम नेताओं की हिरासत के विरोध में एसएफआई और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा अदूर में विरोध रैली निकालने के बाद स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत': विदेश मंत्रालय की दो टूक, मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों के मुताबिक, पहला मामला शाम करीब सात बजे विरोध रैली के दौरान एझमकुलम में एक मेडिकल स्टोर के सामने डीवाईएफआई और एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा दो केएसयू नेताओं पर कथित हमले से जुड़ा है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सात एसएफआई और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे मामले में रात करीब 10.50 बजे अदूर जनरल अस्पताल में राहुल ममकूटथिल के नेतृत्व में केएसयू और यूथ कांग्रेस के लगभग 25 कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर दो एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ममकूटथिल और 26 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो यूथ कांग्रेस और केएसयू के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला रात करीब 11.30 बजे अदूर के एक निजी अस्पताल में एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा यूथ कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर कथित हमले से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता झड़प में घायल हुए एक केएसयू कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात अदूर के अन्य हिस्सों से भी मामूली झड़पों की खबरें मिलीं। उन्होंने कहा कि तनाव कम करने और आगे की झड़पों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना: काला जादू के शक में डीजल छिड़ककर मां को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

कांग्रेस से सस्पेंड हैं पूर्व विधायक राहुल
बता दें कि पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कांग्रेस ने राहुल ममकूटथिल को सस्पेंड कर दिया था, जो उस समय पलक्कड़ से विधायक थे। आरोपों के बाद उन्होंने यूथ कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज किए गए थे और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि ममकूटथिल अभी कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार पोस्ट करके पार्टी के लिए अपना समर्थन जाहिर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed