फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intelligence Alert Warns of Surprise Protests in Delhi; Paramilitary Forces to Remain Deployed in Capital

दिल्ली में औचक प्रदर्शन का खुफिया अलर्ट: अब वापस नहीं लौटेंगे केंद्रीय बल, राजधानी में ही तैनात रहेंगे जवान

Mon, 12 Oct 2026 07:24 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Intelligence Alert Warns of Surprise Protests in Delhi; Paramilitary Forces to Remain Deployed in Capital
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सीजेपी के प्रदर्शनों को लेकर ऐसे खुफिया अलर्ट मिल रहे हैं कि 12 अक्तूबर के बाद भी प्रदर्शन जारी रह सकता है। हालांकि अभी तक किसी राजनीतिक संगठन या सीजेपी ने आगामी प्रदर्शन की घोषणा नहीं की है, लेकिन खुफिया अलर्ट में सामने आया है कि दिल्ली में अब 'औचक' प्रदर्शन हो सकता है। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सीएपीएफ की तैनाती को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में दीवाली तक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग सौ कंपनियां तैनात रहेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि विरोध प्रदर्शनों के चलते इस माह के शुरू में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों 'सीएपीएफ' की सैंकड़ों कंपनियों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया था। इन केंद्रीय बलों की कंपनियों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह से ही नई दिल्ली में जंतर मंतर और उसके आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया था। इसके लिए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 70 कंपनियां को दिल्ली बुलाया गया। जम्मू से भी सीआरपीएफ की कई कंपनियां दिल्ली पहुंची थीं। इनके अलावा बीएसएफ की कंपनियों को पिछले सप्ताह दिल्ली में एयरलिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अब सीएपीएफ की कंपनियों को आगामी आदेशों तक दिल्ली में ही तैनात रखने की बात कही गई है। वजह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष का औचक प्रदर्शन, अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। राहुल गांधी, प्रदर्शन के दौरान किसी भी ऐसे स्थल पर पहुंच जाते हैं, जिसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं होती। पहले वे अचानक ही आकाशवाणी के भीतर चले गए थे। राहुल के सुरक्षा कर्मी भी उनके इस कदम से अनजान थे। इसी तरह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी राहुल गांधी, जिस तरह पहुंचे, वह पुलिस के लिए हैरान करने वाला कदम था। इसमें राहुल गांधी का खुद का सुरक्षा घेरा भी टूटता हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सीजेपी को लेकर भी ऐसे इनपुट मिल रहे हैं कि वह भी 'औचक' प्रदर्शन कर सकती है। सरकार ने अब जंतर मंतर को प्रदर्शन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके लिए सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड तय किया गया है। इन सब कारणों से सीएपीएफ की कंपनियों को कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के मद्देनजर दिल्ली में तैनात किया गया है। केंद्रीय बल, हर तरह के हथियार एवं दंगारोधी उपकरणों से लैस रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed