{"_id":"6ab39febb1818cfbf108901b","slug":"indigo-delhi-bound-flight-returns-london-heathrow-technical-issue-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 1 घंटे बाद लंदन लौटा विमान, अब तक क्या पता चला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 1 घंटे बाद लंदन लौटा विमान, अब तक क्या पता चला?
Wed, 23 Sep 2026 03:16 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:16 PM IST
सार
लंदन से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर ने हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस लंदन की ओर रुख किया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
हवा में करीब एक घंटे बाद बदली विमान की दिशा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विस्तार
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर उड़ान तकनीकी समस्या के कारण वापस लंदन लौट गई। यह विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।
यह उड़ान 6E4 थी, जो लंदन हीथ्रो से नई दिल्ली के लिए संचालित हो रही थी। फ्लाइट ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के बाद इंग्लिश चैनल के ऊपर अपनी चढ़ाई रोक दी और इसके बाद वापस लंदन की ओर मुड़ गया।
इंडिगो के विमान को क्यों वापस लौटना पड़ा?
सूत्र के मुताबिक, विमान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके बाद चालक दल ने विमान को वापस लंदन ले जाने का फैसला किया। विमान ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट ट्रैकिंग रिकॉर्ड के अनुसार, विमान ने लंदन के समयानुसार करीब 8 बजे उड़ान भरी और लगभग 78 मिनट बाद वापस हीथ्रो पहुंच गया। लैंडिंग के बाद विमान को एक अलग स्टैंड तक ले जाया गया।
विज्ञापन
इंडिगो की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं
विमान में आई तकनीकी समस्या की सटीक प्रकृति और उस समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या की जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी। इंडिगो की ओर से भी इस घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, 6E4 को लंदन से दिल्ली के लिए संचालित किया जाता है और यह बोइंग 787-9 विमान से उड़ान भरती है।