फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Has ignited new enthusiasm among young voters: Tharoor counters ‘failed product’ jab on Rahul

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थरूर: पीएम के 'फेल पोडक्ट' वाले बयान पर किया पलटवार; भाजपा को क्या नसीहत दी?

Fri, 23 Oct 2026 06:25 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Oct 2026 06:25 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर शुक्रवार को अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा मतदाताओं में राहुल गांधी के प्रति उत्साह बढ़ा है। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फेल प्रोडक्ट' वाले बयान और कांग्रेस के अंदरुनी लोकतंत्र के सवाल पर क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Has ignited new enthusiasm among young voters: Tharoor counters ‘failed product’ jab on Rahul
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में लोगों, खासकर युवा मतदाताओं में नया उत्साह जगाया है। उन्होंने कहा कि अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए इस बात पर ध्यान देने का समय आ गया है कि लोग उससे क्यों दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


शशि थरूर ने राहुल गांधी के समर्थन में क्या कहा?
शशि थरूर ने आगे दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने इस पर ध्यान देना शुरू भी कर दिया है। यही वजह है कि वह राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने एक समाचार चैनल के समिट में देश और दुनिया से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में एसआईआर पर बवाल: सर्वदलीय बैठक से टीवीके-डीएमके का वॉकआउट; चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने राहुल गांधी का समर्थन ऐसे समय किया है, जब हाल ही में भाजपा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें 'फेल प्रोडक्ट' यानी असफल उत्पाद कहा। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक समाचार चैनल के समिट में बिना नाम लिए गांधी परिवार के वंशज राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, मुझे नहीं पता कि कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए देश को कितने समय तक दांव पर लगाती रहेगी। श्रीहरिकोटा (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र) से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की असफल कोशिश करती है। 

राहुल गांधी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका दावा है कि यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। थरूर ने प्रधानमंत्री के उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार और उसका उपनाम अब खुद कांग्रेस के लिए बोझ बन गया है।


ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: अंधेरी के होटल में ठहरे थे तीन आरोपी, कमरा सील; अब तक क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र पर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद ने कहा, हमारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है। मैंने कई बार अपनी पार्टी में ऐसे विचार रखे हैं, जो पार्टी के विचारों से अलग थे। इसके बावजूद मैं आज भी पार्टी में हूं। मैंने मतदाताओं के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने, नेता के रूप में अपनी सरकार के लिए प्रचार करने और संसद की एक समिति की अध्यक्षता करने का विकल्प चुना है। मैं इस समय विदेश मामलों से जुड़ी संसदीय समिति का अध्यक्ष हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव में सभी पक्षों को समान अवसर मिलें, तो कांग्रेस पार्टी सरकार का मजबूती से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता पर क्या बोले थरूर?
दुनिया में कई शक्तियों के उभरने और वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के मुद्दे पर थरूर ने कहा, दुनिया अब गहरी अनिश्चितता के दौर में प्रवेश कर रही है। स्थापित वैश्विक संस्थाएं तेजी से बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। थरूर ने आगे कहा, भू-राजनीति से जुड़ी पुरानी निश्चितताएं खत्म हो रही हैं। अमेरिका के वर्चस्व को लगातार चुनौती मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में भी बदलाव हो रहा है। हालांकि, यह बदलाव आखिरकार किस रूप में सामने आएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed