{"_id":"6af2ea44658a3fc2a30e581c","slug":"election-commission-decision-model-code-of-conduct-restrictions-will-apply-to-retired-officials-order-issued-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का फैसला: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां, क्यों जारी हुआ आदेश?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग का फैसला: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां, क्यों जारी हुआ आदेश?
Tue, 10 Nov 2026 03:26 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:26 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के तहत सरकारी कर्मचारियों पर लागू प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों को भी इसके दायरे में शामिल किया है। ऐसे लोगों को राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना होगा और चुनाव प्रचार या वोट मांगने से दूर रहना होगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने वाले चुनावी नियम और पाबंदियां रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और राज्य सरकारों की ओर से नियुक्त किए गए दूसरे लोगों पर भी लागू होंगी। आयोग ने साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति सरकार के लिए काम कर रहा है, तो उसे चुनाव के दौरान राजनीतिक रूप से निष्पक्ष रहना होगा।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार से रहना होगा दूर
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से नियुक्त किए गए रिटायर्ड अधिकारी या दूसरे लोग किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वे न तो किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर पाएंगे और न ही वोट मांगने जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। आयोग का कहना है कि ऐसे लोगों को अपनी जिम्मेदारियां निभाते समय पूरी निष्पक्षता बरतनी होगी।
विज्ञापन
पांच राज्यों के अधिकारियों को भेजा पत्र
इस संबंध में चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। इन पांचों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से, 12वीं की कब शुरू होंगी? यहां देखें पूरी डेटशीट
रिटायरमेंट के बाद भी नहीं मिलेगी छूट
आयोग के इस फैसले का मकसद चुनाव के दौरान सरकारी व्यवस्था की निष्पक्षता बनाए रखना है। अब केवल नौकरी कर रहे सरकारी कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि सरकार से जुड़े कामों में लगाए गए रिटायर्ड अधिकारियों और अन्य लोगों को भी आचार संहिता के दायरे में रहना होगा। यानी सरकारी जिम्मेदारी निभाने वाला कोई भी व्यक्ति चुनाव में किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने का काम नहीं कर सकेगा।