Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Air Force Sports Complex Land Handover Explained

दिल्ली में जमीन वापसी की मुहिम तेज: वायुसेना ने केंद्र सरकार को सौंपी 39.5 एकड़ जमीन, अब किसकी बारी?

Fri, 06 Nov 2026 04:23 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग के आसपास की बेशकीमती जमीनों को वापस लेने की केंद्र सरकार की मुहिम तेज हो गई है। भारतीय वायुसेना ने 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को सौंप दिया है। इससे पहले दिल्ली रेस क्लब और जयपुर पोलो ग्राउंड की जमीन भी वापस ली जा चुकी है। दिल्ली जिमखाना क्लब की 27 एकड़ जमीन का मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

विज्ञापन
Delhi Air Force Sports Complex Land Handover Explained
वायुसेना ने केंद्र सरकार को सौंपी जमीन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग के आसपास मौजूद बेशकीमती जमीनों को वापस लेने की केंद्र सरकार की मुहिम तेज हो गई है। भारतीय वायुसेना ने 39.5 एकड़ जमीन पर बने अपने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और दूसरी सुविधाएं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को सौंप दी हैं। कुछ दिन पहले ही इस जमीन को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले दिल्ली रेस क्लब और जयपुर पोलो ग्राउंड की जमीन भी वापस ली जा चुकी है। ऐसे में सवाल है कि सरकार इन जमीनों को वापस क्यों ले रही है और आगे किस परिसर पर कार्रवाई हो सकती है?
विज्ञापन


वायुसेना ने केंद्र को कितनी जमीन सौंपी है?
भारतीय वायुसेना ने दिल्ली में 39.5 एकड़ जमीन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को सौंप दी है। इस जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं। यह परिसर लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है। मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) ने कुछ दिन पहले ही संबंधित परिसर को जमीन वापस करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद वायुसेना ने जमीन सौंप दी।
विज्ञापन


जमीन सौंपने के बाद अब क्या होगा?
जमीन की सीमाओं और वास्तविक क्षेत्रफल की स्थिति स्पष्ट करने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय और भूमि एवं विकास कार्यालय की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। इस सर्वे के जरिये जमीन की सीमाएं तय की जाएंगी। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी यह नहीं बताया है कि जमीन वापस लेने के बाद उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सिर्फ वायुसेना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर ही कार्रवाई हुई?
लोक कल्याण मार्ग के आसपास कई प्रमुख जमीनों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में जमीनों की समीक्षा कर रही है। इनमें रक्षा और खेल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले परिसर भी शामिल हैं। 
  • दिल्ली रेस क्लब: अगस्त में सरकार ने लोक कल्याण मार्ग स्थित दिल्ली रेस क्लब के 53 एकड़ परिसर को खाली करा लिया। इसके लिए किसी सार्वजनिक उद्देश्य के लिए जमीन की जरूरत का हवाला दिया गया था।
  • जयपुर पोलो ग्राउंड: सरकार ने भारतीय पोलो संघ से जयपुर पोलो ग्राउंड की जमीन भी वापस ले ली। इसके पीछे व्यापक सार्वजनिक हित, बेहतर प्रशासन और रक्षा बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का हवाला दिया गया।
  • वायुसेना गोल्फ कोर्स: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय संबंधित संस्थाओं से वायुसेना गोल्फ कोर्स वाली जमीन भी सौंपने को कह चुका है। यह जमीन भी लोक कल्याण मार्ग के आसपास की प्रमुख जमीनों में शामिल है।
  • दिल्ली जिमखाना क्लब: सरकार ने 27 एकड़ में फैले दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन वापस लेने के लिए बेदखली की कार्यवाही शुरू की है। इसके लिए रक्षा बुनियादी ढांचे की जरूरत बताई गई है।
  • अदालत में मामला: दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन से जुड़ा मामला फिलहाल अदालत में लंबित है। इसलिए इस परिसर को लेकर आगे की कार्रवाई का फैसला न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

इन जमीनों को वापस क्यों ले रही है सरकार?
सरकार ने अलग-अलग जमीनों को वापस लेने के लिए सार्वजनिक उद्देश्य, प्रशासनिक व्यवस्था और रक्षा बुनियादी ढांचे की जरूरतों का हवाला दिया है। हालांकि, 39.5 एकड़ वाले वायुसेना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मामले में जमीन वापस लेने के बाद उसके इस्तेमाल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार ने अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि इस जमीन पर आगे कौन-सी परियोजना शुरू होगी।


आसपास की बस्तियों पर क्या असर पड़ा?
इस इलाके में जमीन वापस लेने की प्रक्रिया के साथ आसपास की झुग्गी बस्तियों में भी तोड़फोड़ हुई है। वहां रहने वाले लोगों और मजदूरों के मुताबिक, जयपुर पोलो ग्राउंड और दिल्ली रेस क्लब के आसपास बनी झुग्गियों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई ढांचों को गिराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तोड़ी गई संरचनाओं का मलबा अब भी इलाके में पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: पेरियार नॉलेज वर्ल्ड की खरीद में घोटाला?: सीएम विजय ने उठाए सवाल, कहा- डीएमके को भ्रष्टाचार करने की आदत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed