फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Kerala Takes a Dig at CJI Surya Kant Over Law and Order Remark, Says Resign If It Is Not Your Domain

राजनीति: सीजेआई के बयान पर कांग्रेस केरल का विवादित ट्वीट, लिखा- कानून-व्यवस्था आपका काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए

Mon, 12 Oct 2026 07:08 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 12 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों पर सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस केरल ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। पार्टी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उनसे इस्तीफा देने तक की बात कही।
 

विज्ञापन
Congress Kerala Takes a Dig at CJI Surya Kant Over Law and Order Remark, Says Resign If It Is Not Your Domain
कांग्रेस केरल का विवादित ट्वीट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दिल्ली में प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी पाबंदियों को लेकर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बयान पर कांग्रेस केरल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवादित टिप्पणी की। पार्टी ने एक पोस्ट साझा करते हुए सीजेआई पर तंज कसा और कहा कि अगर कानून-व्यवस्था उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आती, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस केरल ने यह विवादित टिप्पणी पीटीआई के एक न्यूज अलर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए की। इस अलर्ट में सीजेआई सूर्यकांत के हवाले से कहा गया था कि कानून-व्यवस्था का मामला उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता।

विज्ञापन


कांग्रेस केरल ने क्या कहा?
कांग्रेस केरल ने अपने पोस्ट में लिखा "प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका कार्यक्षेत्र नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका ऐसा उत्तराधिकारी ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके।" 
विज्ञापन




किस बयान पर शुरू हुआ विवाद?
पीटीआई के न्यूज अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी पाबंदियों पर टिप्पणी करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि कानून-व्यवस्था का मामला उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। इसी बयान का स्क्रीनशॉट साझा कर कांग्रेस केरल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी की टिप्पणी के बाद यह मुद्दा राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




CJI ने मुलाकात से किया था इनकार
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मिलने की मांग को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह ही ठुकरा दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 33वें स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिस तरह के मुद्दों पर विपक्षी प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलना चाहता है, वह न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और कई मामले सुप्रीम कोर्ट में ही विचाराधीन हैं।  उन्होंने आगे कहा, "मुझे कल एक पत्र मिला था, जिसमें मेरे साथ बैठक की मांग की गई थी। मैंने कल रात (रविवार को) ही इसका जवाब दे दिया और बताया कि मैं क्यों मिलने में असमर्थ रहूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed