हिरासत में अभिजीत: फ्लाइट में घुसीं महिला पुलिसकर्मी, दिपके के साथ नोकझोंक; हिरासत में लेने से पहले क्या हुआ?
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी समेत दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट में पहुंची। जानिए फ्लाइट के अंदर हिरासत में लेने से पहले क्या-क्या हुआ...
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से हिरासत में लिए गया। दिल्ली पहुंचने के कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मी उस विमान में दाखिल हुए, जिसमें दिपके सफर कर रहे थे। सामने आए वीडियो के मुताबिक, एक महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस टीम विमान के अंदर पहुंची। इस दौरान दिपके हाथ जोड़कर खड़े नजर आए और पुलिसकर्मियों से उनकी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. "...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police "No, this is not an arrest. Please cooperate," Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026विज्ञापन
'मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए'
विमान के अंदर पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया 'नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग कीजिए।' में उपलब्ध नहीं है।
ध्रुव राठी की हिरासत
यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी घर से हिरासत में लिया गया है। उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि ध्रुव राठी अपने माता-पिता के पास आए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की। इसके बाद संयुक्त दल ने यह कार्रवाई की।
सीजेपी ने ज्ञानेश का इस्तीफा मांगा
अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति इंदिरा गांधी के समय से भी खराब है। दिपके ने गिरफ्तारी के लिए तैयार होने की बात कही। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। सीजेपी ने कहा कि इस मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। नेतृत्व साथ हो या नहीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी ने इसे लोकतांत्रिक असहमति दबाने का प्रयास बताया। पार्टी के अनुसार, लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी जनता को लेनी पड़ती है। सीजेपी ने युवाओं और नागरिकों से महात्मा गांधी व डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सिद्धांतों पर आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह किया।