फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS Summit: 26 Trains Cancelled, Several Routes Diverted; Check Full List

BRICS सम्मेलन के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें: 26 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले; देखें पूरी सूची

Fri, 11 Sep 2026 07:12 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 07:12 PM IST
सार

ब्रिक्स समिट के दौरान नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में 11 से 13 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

विज्ञापन
BRICS Summit: 26 Trains Cancelled, Several Routes Diverted; Check Full List
रेलवे - फोटो : AI Generated

विस्तार

राजधानी में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट का आयोजन हो रहा है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेशी मेहमान का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। ऐसे में सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे चार्ट में भी बदलाव किया गया है। इस दौरान दिल्ली आने जाने वाली 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कुछ ट्रेनों की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, सबसे ज्यादा असर दिल्ली को गाजियाबाद, पलवल और शकूरबस्ती से जोड़ने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को भी वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा। इनमें राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने समिट के दौरान ट्रेनों के संचालन को लेकर विस्तृत योजना जारी की है। इसका मकसद सुरक्षा के साथ यात्रियों और विदेशी मेहमानों की आवाजाही को सुचारू रखना है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, 11 से 13 सितंबर के बीच कुल 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें पलवल-शकूरबस्ती EMU, गाजियाबाद-शामली, नई दिल्ली-गाजियाबाद और गाजियाबाद-नई दिल्ली की ट्रेनें शामिल हैं। पलवल-शकूरबस्ती की दो अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। गाजियाबाद-नई दिल्ली की एक और ट्रेन को भी कैंसल किया गया है। इसका असर गाजियाबाद, नई दिल्ली, पलवल, शकूरबस्ती और बल्लभगढ़ से आने-जाने वाली ट्रेनों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट भी बदले
रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों को भी दूसरे रूट से चलाने का फैसला किया है। 11 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU, नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी के रूट बदले गए हैं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन EMU भी प्रभावित रहेंगी।

12 सितंबर को गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन EMU, रेवाड़ी-मथुरा कैंट पैसेंजर और कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। गाजियाबाद-पलवल EMU, दिल्ली-सहारनपुर, नई दिल्ली-ललित ग्राम वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और पानीपत-गाजियाबाद एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।

13 सितंबर को सहारनपुर-नई दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल, मथुरा-गाजियाबाद EMU और पलवल-गाजियाबाद EMU का रूट बदला गया है।


ब्रिक्स समिट के दौरान नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में 11 से 13 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को भी रूट में बदलाव की जानकारी पहले लेनी चाहिए। रेलवे ने सुरक्षा और सुचारू आवाजाही को देखते हुए ये बदलाव किए हैं। यात्रियों को स्टेशन पर भी सामान्य से कुछ समय पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed