फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Removes Dia Mirza Pollution-Free Diwali Video After BJP Leaders Objection

दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाया: भाजपा की आपत्ति के बाद BMC की कार्रवाई, विपक्ष ने घेरा

Mon, 02 Nov 2026 02:48 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Nov 2026 02:48 PM IST
सार

मुंबई में प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान के तहत दीया मिर्जा का वीडियो बीएमसी ने भाजपा नेता अमित साटम की आपत्ति के बाद सोशल मीडिया से हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद विपक्षी नेताओं ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
BMC Removes Dia Mirza Pollution-Free Diwali Video After BJP Leaders Objection
दिवाली पर दीया मिर्जा के वीडियो से विवाद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मुंबई में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील से जुड़ा एक वीडियो विवाद की वजह बन गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। यह कार्रवाई मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के कुछ घंटों बाद हुई। वीडियो में दीया लोगों से शोर और वायु प्रदूषण से बचने की अपील कर रही थीं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि बीएमसी ने अपने अभियान के तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर रखे हैं। केवल दीया मिर्जा का वीडियो हटाया गया है।
विज्ञापन


अमित साटम ने क्या आपत्ति जताई थी?
भाजपा नेता अमित साटम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीया मिर्जा के वीडियो पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने बीएमसी के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साटम की पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद बीएमसी ने दीया मिर्जा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज से हटा दिया। बीएमसी की ओर से इस कदम पर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

विपक्ष ने बीएमसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वीडियो हटाए जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने बीएमसी को घेरा है। शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने सवाल उठाया कि क्या नगर निगम प्रशासन बीजेपी या उसके मुंबई अध्यक्ष का गुलाम बन गया है?

उन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के रोजमर्रा के कामकाज में अमित साटम का दखल लगातार बढ़ रहा है। पेडणेकर ने यह भी कहा कि प्रशासन को बीजेपी नेता के कथित सांप्रदायिक एजेंडे के आगे नहीं झुकना चाहिए था। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पार्षद यशवंत किल्लेदार ने भी साटम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मुंबई अध्यक्ष को पटाखे इतने पसंद हैं तो पार्टी के पदाधिकारी उनके घर के बाहर जितने चाहें पटाखे फोड़ सकते हैं।

किल्लेदार ने कहा कि दिवाली एक दीपक और लालटेन जलाकर भी मनाई जा सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी धर्म के नाम पर पटाखे फोड़ने वाली साटम की कथित 'दिखावटी हिंदुत्व' की सोच का समर्थन करती है?


हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुआ था अभियान
मुंबई में खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच बीएमसी ने प्रदूषण कम करने के लिए यह जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसके लिए कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटर का सहयोग लिया गया था। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रदूषण को लेकर सुझाव दिए थे। दीया मिर्जा के वीडियो के साथ बीएमसी ने लिखा था कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर सख्त रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed