फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit-shah-anti-narcotics-task-force-national-conference-drug-trafficking

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स: ड्रग कार्टेल से लेकर डार्कनेट तक पर प्रहार, कल से शुरू होगा दो दिवसीय सम्मेलन

Mon, 21 Sep 2026 05:33 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जितेंद्र भारद्वाज Updated Mon, 21 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, ड्रग कार्टेल पर कार्रवाई, सिंथेटिक नशीले पदार्थों और गुप्त प्रयोगशालाओं से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
amit-shah-anti-narcotics-task-force-national-conference-drug-trafficking
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले टेलीविजन कमर्शियल का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह, लखनऊ और देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के नए जोनल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। सम्मेलन के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एएनटीएफ को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा नए स्वरूप में तैयार एनसीबी की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


एनसीबी के सम्मेलन में कौन-कौन होगा शामिल?
एनसीबी द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ संबंधित सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ड्रग कार्टेल को खत्म करना, सिंथेटिक ड्रग्स और गुप्त प्रयोगशालाओं से निपटना तथा डार्कनेट और क्रिप्टो जांच से जुड़े मुद्दे, चर्चा के एजेंडे में शीर्ष पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सामूहिक संकल्प, साझा दायित्व' थीम पर आधारित यह सम्मेलन, हाल ही में नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए जारी विजन डॉक्यूमेंट (2026-29) में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति और देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए संबंधित हितधारकों द्वारा किए गए प्रयासों पर केंद्रित होगा। 

किन मुद्दों पर होगी बातचीत?
भारत सरकार द्वारा सप्लाई रिडक्शन, डिमांड रिडक्शन और हार्म रिडक्शन से संबंधित उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपयुक्त रणनीतियों की पहचान और उनके क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर भी सम्मेलन के दौरान प्रमुखता से विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विजन डॉक्यूमेंट के चार मुख्य रणनीतिक स्तंभों—(I) प्रवर्तन, आसूचना एवं ऑपरेशंस, (II) प्रीकर्सर एवं सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण, (III) डिमांड और हार्म रिडक्शन तथा (IV) क्षमता निर्माण एवं समन्वय - के अनुरूप, कार्यक्रम के दौरान आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। 
  • -नेटवर्क लिंकेज और कार्टेल्स को तोड़ना 
  • -नारकोटिक्स कंट्रोल हेतु विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029) 
  • -मांग में कमी, रोकथाम एवं पुनर्वास
  • -नेटवर्क लिंकेज और कार्टेल्स को तोड़ना भाग-II
  • -प्रवर्तन की प्रभावशीलता में सुधार
  • -प्रीकर्सर, सिंथेटिक ड्रग्स एवं गुप्त प्रयोगशालाएँ
  • -ड्रग्स की अवैध खेती का विनाश एवं वैकल्पिक फसल
  • -डार्कनेट एवं क्रिप्टो जांच

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले राज्यों, विभागों और एजेंसियों को समग्र सरकारी अप्रोच के तहत अगले तीन वर्षों के दौरान देशभर में ड्रग्स की तस्करी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। सम्मेलन के दौरान किए गए विचार-विमर्श से ड्रग्स नियंत्रण संबंधी कानूनों के प्रभावी प्रवर्तन को और सुदृढ़ करने और देश के युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। यह राष्ट्रीय आयोजन ड्रग्स के दुरुपयोग से निपटने और नशा-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एनसीबी तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ के बीच भविष्य के लिए तैयार साझेदारी को और मजबूत करने का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed