फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The MLA held a direct dialogue with the people of the panchayats.

Una News: विधायक ने पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद

Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The MLA held a direct dialogue with the people of the panchayats.
ऊना। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार तक पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपर बसाल में आठ पंचायतों (अपर बसाल, लोअर बसाल, ठाकुरद्वारा, तियुड़ी, पनोह, बडूही, बदोली और बड़साला) के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जन संवाद का मुख्य मकसद अति निर्धन (बीपीएल) परिवारों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना और उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर विकास की योजनाएं तैयार करना है। इस अवसर पर विधायक ने अपर बसाल में खेल मैदान के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बीडीओ रमनवीर ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि बीपीएल श्रेणी में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीपीएल में शामिल होने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 9वें और अंतिम चरण के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र परिवारों को बीपीएल श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed