{"_id":"6aa84a3f4f24cb663e03a842","slug":"30000-children-to-take-a-stand-against-drugs-walkathon-to-be-held-in-una-with-the-chief-minister-una-news-c-93-1-una1025-205914-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 30 हजार बच्चे देंगे नशे को ललकार, मुख्यमंत्री संग ऊना में निकलेगी वॉकथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 30 हजार बच्चे देंगे नशे को ललकार, मुख्यमंत्री संग ऊना में निकलेगी वॉकथॉन
Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
ऊना। नशे के खिलाफ ऊना 16 सितंबर को बड़ी हुंकार भरेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन में 30 हजार बच्चों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का आगाज सुबह आठ बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति से होगा। करीब दो घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे। वॉकथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वापस खेल मैदान में संपन्न होगी।
इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ आईटीआई और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन तथा आमजन हिस्सा लेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे और उन्हें नशे के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएंगे। उपयुक्त ने कहा कि स्कूलों को अपने स्तर पर विद्यार्थियों को वॉकथॉन स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद वापस ले जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने संस्थान के बैनर के साथ भेजने का आग्रह किया।
उपायुक्त ने कहा कि 30 हजार बच्चों की संभावित भागीदारी को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की है। प्रतिभागियों को पीने का पानी, केले और जूस वितरित किया जाएगा। छह स्थानों पर पेयजल की सुविधा होगी। कार्यक्रम स्थल और आयोजन मार्ग पर मोबाइल शौचालय भी लगाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस रहेगी तैनात बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का भी इंतजाम किया गया है। डॉक्टरों की तीन टीमें उपलब्ध रहेंगी और तीन एंबुलेंस तैनात की जाएगी।