{"_id":"6acd32b0582afa20190c4dea","slug":"12000-devotees-thronged-goddess-chintpurnis-shrine-on-the-second-day-of-navratri-una-news-c-93-1-una1002-209484-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दूसरे नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े 12 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दूसरे नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े 12 हजार श्रद्धालु
Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर
चिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते दर्शनों के लिए डबल लाइन लग गई, जो पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई।
नवरात्र के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए और भेंटें गाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए।
मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। भीड़ अधिक होने के बावजूद श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए सुव्यवस्थित लाइनों में आगे बढ़ते रहे और मां के दर्शन कर रहे थे। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि दूसरे नवरात्र के दिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की।