फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Weather to remain unsettled for the next five days; light rain likely.

Solan News: अगले पांच दिन बदला रहेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार

Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
नौणी विवि के कृषि मौसम विभाग ने जारी की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। नौणी विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम को लेकर कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिर भी किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार करें और मिट्टी की उर्वरता व जल धारण क्षमता बढ़ाने के लिए गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं। सेब उत्पादक 15 अक्तूबर से पहले बगीचों की मिट्टी की जांच करवाएं। संक्रमण से बचाव के लिए गिरे और रोगग्रस्त फलों को नष्ट करें। मौसम साफ रहने पर पेड़ों के तनों पर दो से तीन फीट की ऊंचाई तक चूने का लेप लगाएं।
विज्ञापन

जिन किसानों ने लहसुन की बुवाई नहीं की है, वे इसे जल्द पूरा करें। इसके लिए बीज दर 40 से 50 किलोग्राम प्रति बीघा रखने की सलाह दी गई है। गोभी की रोपाई मेड़ों पर करें। वहीं, मटर और गोभी के खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed