{"_id":"6aafcaa78a866c12490837d4","slug":"the-condition-of-the-road-connecting-the-tourist-town-of-chail-to-the-national-highway-is-dilapidated-solan-news-c-176-1-sln1013-179508-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एनएच से पर्यटक नगरी चायल को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एनएच से पर्यटक नगरी चायल को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता
Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
एनएच से चायल तक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत। संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट-
स्थानीय समेत बाहरी राज्यों से आए लोग भी झेल रहे है परेशानी
कई जगह धंसने लगी सड़क, तो कई जगह डंगा गिरने से है संकरी
रोजाना छोटे-बड़े सैकड़ों वाहनों की इस सड़क से होती है आवाजाही
आर्यन ठाकुर
चायल(सोलन)। शिमला-परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग से पर्यटक नगरी चायल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों खस्ता बनी हुई है। यहां जगह-जगह सड़क पर पड़े गड्ढे रोजाना लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। कंडाघाट से चायल तक जाने वाली यह सड़क बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जो क्षेत्र के विकास के दावों पर सीधा सवाल खड़ा करती है। सड़क किनारे लगे पैराफिट पूरी तरह टूट चुके हैं, कई जगह सड़क धंसने लगी है, तो कई स्थानों पर डंगा गिरने के कारण सड़क संकरी हो गई है।
ऐसे में रोजाना यहां स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से घूमने के आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी होती है। इस सड़क पर बने कई पुराने पुल रोजाना सैकड़ों वाहनों का बोझ झेलने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। हर सप्ताह वीकेंड पर यहां पर्यटकों की आवाजाही तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में बड़ी-बड़ी बसें और हजारों गाड़ियां इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क संकरी होने और यहां गड्ढों के कारण चायल की छवि भी पर्यटकों के सामने फीकी हो रही है। सूत्रों के अनुसार पिछले करीब चार वर्षों में इस महत्वपूर्ण पर्यटन मार्ग की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए कोई भी ठोस कार्य नहीं किए गए हैं।
इनसेट
पयर्टक दोबारा आने से कर रहे तौबा
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल में वर्षभर हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं, लेकिन सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए दोबारा आने से तौबा करते हैं। वहीं रोजाना आवाजाही करने में स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - आशा ठाकुर, चायल
विज्ञापन
इनसेट
रात के समय बढ़ जाता है खतरा
सड़क पर गाड़ी चलाते हुए डर बना रहता है। धंसी हुई सड़क और गड्ढों के कारण गाड़ी कभी भी अनियंत्रित भी हो सकती है। रात के समय खतरा और अधिक बढ़ जाता है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - अशोक कुमार
इनसेट
ठीक कराने का मिलता है केवल आश्वासन
गड्ढों के कारण वाहनों में रोजाना की आवाजाही परेशानी बन गई है। रोजाना लगने वाले झटकों के कारण शरीर में भी दर्द आ जाती है। इसे ठीक करवाने के लिए लोगों की मांग को भी केवल आश्वासन ही मिला है।- गणेश शर्मा
इनसेट
जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा कार्य
सरकार से सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए कार्रवाई करने की मांग की हैं। अभी तक लोगों को आश्वासन के सहारे ही रहना पड़ रहा है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। - सतीश कुमार
इनसेट
सरकार की तरफ से कोई देखभाल नहीं
सड़क पटियाला रियासत के समय से बनी हुई है। इसमें सरकार की ओर से कोई भी उचित देखभाल नहीं हुई। सड़क ही खस्ता हालत के कारण पर्यटकों को भी परेशानी होती है। इससे कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। - सुरेश कुमार
कोट
सड़क की मरम्मत का एस्टीमेट भेज दिया है। इसके लिए अभी तक कोई राशि नहीं मिली है। पैसा आने के बाद युद्ध स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। विभाग की कोशिश रहेगी कि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके। - शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग