{"_id":"6aa6939f90dd52d12603a517","slug":"hari-won-a-prize-of-one-lakh-in-just-5-minutes-at-palasi-kalan-defeating-jitendra-solan-news-c-176-1-ssml1044-178926-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पलासी कलां में हरि ने 5 मिनट में जीती एक लाख की माली, जितेंद्र को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पलासी कलां में हरि ने 5 मिनट में जीती एक लाख की माली, जितेंद्र को चटाई धूल
Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के पलासी कलां में आयोजित कुश्ती मेले में फाइनल कुश्ती शुरू करवाते विधायक हरदीप बावा और
नालागढ़ विधायक ने विजेता को दिए 52 हजार और उपविजेता को 48 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पलासी कलां में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल कुश्ती मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। मेले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
एक लाख रुपये की माली के लिए आयोजित इस दंगल में कुल 20 पहलवानों को चुना गया था। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जितेंद्र पथरेड़ी और अमित रेलवे के बीच हुआ, जिसमें जितेंद्र ने बाजी मारते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हरि चंडीगढ़ ने सुनील जीरकपुर को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद हुआ खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हरि चंडीगढ़ ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर महज 5 मिनट में जितेंद्र पथरेड़ी को पटखनी देकर माली का खिताब अपने नाम कर लिया। दंगल में नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कुश्ती कमेटी की ओर से विजेता हरि चंडीगढ़ को 52 हजार रुपये और उपविजेता जितेंद्र पथरेड़ी को 48 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विधायक ने अपनी ओर से भी दंगल कमेटी को 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लखविंदर राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, समाजसेवी हरप्रीत सैनी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।